Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:जमीन के लिए युवक की गला घोंट हत्या,15 से 20 लोगों ने घर में घुसकर किया हमला,आरोपियों के आगे शव रख किया हंगामा

Samastipur News: समस्तीपुर के उजियारपुर थाने के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में डेढ़ कट्ठा जमीन विवाद में शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर और गला घोंट

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर के उजियारपुर थाने के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में डेढ़ कट्ठा जमीन विवाद में शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर और गला घोंट कर हत्या कर दी। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की गई। मृतक की पहचान गांव के राजेद्र महतो के पुत्र रामलाल महतो 45 वर्ष के रूप में की गई है। सुबह मौत की जानकारी इलाके में फैली तो बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक का शव आरोपी के घर पर रख दिया और बबाल मचाया। घर में तोड़फोड़ भी की गई।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur News: हालांकि इस दौरान आरोपी घर से फरार हो गए। सूचना देने के काफी देर बाद पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। आक्रोशित लोग इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर वारदात

Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक के राजेश कुमार ने बताया कि उनका भाई रामलाल महतो जिस जमीन पर परिवार के साथ रहते हैं। वह जमीन उनकी खतियानी है। लेकिन गांव के ही सूरज महतो उस जमीन का कब्जा करना चाहते हैं। दो दिन पूर्व उक्त जमीन पर सूरज और उनके लोगों के द्वारा कब्जा करने का प्रसास किया गया। तो उनके परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया था। इस दौरान मारपीट की घटना हो गई। जिसके बाद सूरज ने थाने में केस कर दिया। केस होने के साथ पुलिस इन लोगों को खोजने लगी। पुलिस के डर से ये लोग भागने लगे।

15 से 20 लोगों ने किया हमला

Samastipur News: राजेश ने बताया कि उनके भाई रामलाल महतो, उनकी भाभी व परिवार के लोग घर पर ही थे। इसी दौरान सूरज के साथ उसका जीजा, बहन आदि 15-20 लोगों ने इसके घर पर हमला बोल दिया। पीटपीट कर व गला घोंट कर इनके भाई की हत्या कर दी। जबकि विकलांग भाई अंजेश को दीवार से टकरा दिया। भाभी व भतीजा के साथ भी मारपीट की। परिवार से आये फोन के आधार वह घर लौटे। पुलिस को सूचना सुबह में ही दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।

मामले की जांच चल रही

दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि पटिदारों के बीच जमीन विवाद को लेकर दो दिन पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। शनिवार रात भी मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सूचना मिल रही है कि मृतक बीमार भी चल रहा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें