कैटेगरी

Samastipur News:अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचला,विरोध में आगजनी और सड़क जाम,कर्पूरीग्राम रैक प्वाइंट से सीमेंट लोड कर आ रहा था ट्रक

Samastipur News: थाना क्षेत्र के विद्यापति स्मारक चौक के समीप शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: थाना क्षेत्र के विद्यापति स्मारक चौक के समीप शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान विद्यापतिधाम निवासी रामचन्द्र साह की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी विक्रमपुर बांदे के चालक अमरजीत कुमार को हिरासत में ले लिया।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर दलसिंहसराय-बजरंगी चौक पथ को स्मारक चौक के समीप आगजनी कर जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक दलसिंहसराय की ओर से आ रहे ट्रक ने स्मारक चौक स्थित सड़क किनारे स्वीट्स दुकान पर खड़ी महिला को कुचल दिया। चालक ने पुलिस को बताया कि यह कर्पूरीग्राम स्थित रैक प्वाइंट से सीमेंट लेकर साहिट वृंदावन स्थित निर्माणाधीन एनएच 122बी के स्टोर जा रहा था। इस दौरान अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण घटना घटी।

दलसिंहसराय-बजरंगी चौक मार्ग में स्मारक चौक के समीप हादसा

Samastipur News: ट्रक के मालिक ने दो लाख रुपए मुआवजा देकर जाम समाप्त कराया गुस्साए लोग शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। लोग मुआवजे की मांग पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद ट्रक मालिक से मुआवजा के रूप में दो लाख रुपए मिलने पर 6 घंटे के बाद सड़क जाम हटाया गया।

अवैध ऑटो स्टैंड बन रहा दुर्घटना का कारण लोगों की मानें तो इस दुर्घटना का ऑटो का अवैध स्टैंड है। घटना के वक्त इस मोड़ पर सिंगल सड़क के बावजूद दो कतार में ऑटो खड़े रहते हैं। इससे ट्रक मोड़ने में काफी दिक्कत होती है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें