Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:लापता युवक का नदी में मिला शव,एक सप्ताह पहले घर से निकला था,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव से लापता युवक का शनिवार देर शाम रोसड़ा थाना क्षेत्र के ऐरोत गांव के पास मृत बागमती

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव से लापता युवक का शनिवार देर शाम रोसड़ा थाना क्षेत्र के ऐरोत गांव के पास मृत बागमती नदी में उपलाता हुआ शव मिला। माना जा रहा है कि युवक की हत्या किए जाने के बाद शव को नदी में फेंका गया था। युवक के सिर में पीछे से जख्म का निशान दिख रहा है। शव मिलने की जानकारी के बाद खानपुर पुलिस ने मृतक युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur News: मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती वार्ड 12 निवासी मोहम्मद फिरोज आलम का पुत्र मोहम्मद एहसान के रूप में की गई है। बताया गया है कि युवक गत रविवार दिन के 12:00 बजे से साइकिल से घर से निकला था। जो अब तक घर नहीं लौटा था।

विज्ञापन

मृतक के पिता ने दी पूरी घटना की जानकारी

मृतक का पिता फिरोज आलम ने बताया कि उनका पुत्र रविवार को दिन के करीब 12:00 बजे सामान लाने के लिए निकला था। वह मानसिक रूप से बीमार था लेकिन इन दोनों उपचार के बाद ठीक हो गया था। युवक के लापता होने के बाद लगातार परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे घटना को लेकर उजियारपुर थाना में आवेदन भी दिया गया था। पिता का आरोप है कि युवक का सही से पुलिस द्वारा खोज बीन नहीं की गई। अगर समय रहते युवक की खोजबीन की गई होती तो उसे बचाया जा सकता था।

शनिवार शाम शव मिलने की मिली सूचना

Samastipur News: पीड़ित के पिता ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली कि उनके पुत्र का शव मृत बागमती नदी में खानपुर के एरोत गांव के पास उपलाता हुआ मिला। बाद में घटना की सूचना पर पुलिस शव को जप्त कर सदर अस्पताल पहुंची तो शव की पहचान की गई। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया।

क्या बोली पुलिस

रोसड़ा के अपर थाना अध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक युवक के सिर में पीछे से जख्म के निशान हैं। मृत युवक के जेब में मोबाइल भी मिला है। पोस्टमार्टम में ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक को कैसे मारा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें