कैटेगरी

Samastipur News:समस्तीपुर में दो पक्षों में झड़प,पानी बहाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट,एक ही परिवार के तीन लोग घायल

Samastipur News:समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने के चकपहाड़ गांव पश्चिमी टोल में शनिवार देर शाम पानी बहाने के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News:समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने के चकपहाड़ गांव पश्चिमी टोल में शनिवार देर शाम पानी बहाने के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: जख्मी लोगों में शांति देवी, शोभा देवी और वीणा कुमारी शामिल है। जख्मी लोगों में शांति देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Samastipur News: घटना के संबंध में जख्मी शांति देवी का बेटा चंदन कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी विनोद शर्मा से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। इसी दौरान शनिवार शाम विनोद शर्मा और उनके लोग आकर उनकी जमीन की ओर नाला खोलने लगे। जब उनकी मां नाला खोलने से मना करने पहुंची तो विनोद, शत्रुधन, संजीत, सतीश आदि लोगों ने इन लोगों पर लाठी ठंडा के साथ ही पत्थर आदि से वार कर सभी लोगों को जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो लोगों ने मामला शांत कराया।

ग्रामीणों के सहयोग से सभी को उपचार के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल भेजा गया ।

सदर अस्पताल प्रशासन ने दी पुलिस को सूचना

Samastipur News: इस बीच सदर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है। जख्मी का बयान नगर पुलिस द्वारा लिया गया है। नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला ताजपुर थाना क्षेत्र है। पीड़ित का बयान लेकर ताजपुर थाने को भेजा जाएगा।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें