न्यूज़

Ghaziabad में दिल दहला देने वाली घटना, ऑनलाइन गेमिंग ने ली तीन बहनों की जान

न्यूज़

Supreme Court में खुद उतरी Mamata Banerjee, चुनावी सूची पर बड़ी कानूनी जंग

न्यूज़

Mumbai Airport पर बाल-बाल बचा बड़ा हादसा, टैक्सीवे पर भिड़े दो विमान

बिहार न्यूज़

Bihar Budget 2026 से जनता को क्या मिला? जानिए बड़े फैसले

न्यूज़

Epstein files दबाव में Modi? US डील पर Rahul Gandhi का बड़ा वार

मनोरंजन

Dhurandhar 2 Teaser ने बढ़ाई एक्साइटमेंट या किया निराश?

मनोरंजन

O Romeo विवाद: रिलीज से पहले फिल्म पर कोर्ट की रोक की मांग

न्यूज़

रुपया 1.2% मजबूत, Dollar के मुकाबले 90.4 तक पहुंचा

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:पहले पत्नी की हत्या,फिर खुद को लगाया आग,गंभीर हालत में PMCH रेफर,बेटा बोला- दोनों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा होता था

Samastipur News:पहले पत्नी की हत्या,फिर खुद को लगाया आग,गंभीर हालत में PMCH रेफर,बेटा बोला- दोनों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा होता था

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर में पत्नी मीना देवी (44) की हत्या के बाद पति देवेंद्र साह (48) ने खुद को आग लगा लिया। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने पति को सदर अस्पताल में एडमिट कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे PMCH रेफर कर दिया। पूरा मामला जिले के चकमहेसी थाने के सैदपुर गांव का है। घटना की सूचना पर चकमहेसी थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिवार के अन्य लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

Samastipur News: इस मामले में बेटे आदित्य कुमार (19) ने बताया कि वह इंटर का छात्र है। सुबह वह ट्यूशन पढ़ने गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि इसकी मां की हत्या पिता ने कर दी है और खुद भी अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली है। वह भागता हुआ घर पहुंचा तो देखा कि मां का शव बेड पर पड़ा हुआ है। उसे किसी वजनदार सामान से सिर पर मारा गया था। सिर से काफी खून बह रहा था। उधर, आग की लपटे देख जुटे गांव के लोगों ने उनके पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आदित्य ने बताया कि जमीन को लेकर अक्सर मां-पिता के बीच झगड़ा होता था।

संबंधित आर्टिकल्स

Tej Pratap Candidates First List: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Samastipur Election 2025 Date: कब होगा मतदान? जानिए पूरे जिले का चुनावी टाइमटेबल!

Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी

Samastipur News: समस्तीपुर रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Samastipur में आधी रात हमला: घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी पर कहर, एक की जान गई

Rahul Gandhi की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू, 23 जिलों से होकर गुज़रेगी

आदित्य ने बताया कि मां की हत्या के बाद पिता ने खुद को आग लगा लिया। वह अपने मां-पिता का इकलौता संतान है।
क्या बोली पुलिस

चकमहेसी थानाध्यक्ष ने कहा

चकमहेसी थानाध्यक्ष शिव ज्योति कुमारी ने कहा कि इस मामले में मृतक के बेटे आदित्य कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आदित्य के अनुसार उसकी मां की हत्या उसके पिता ने ही किसी वजनदार सामान से हमला कर किया। जमीन विवाद को लेकर दंपती के बीच तनाव चल रहा था। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने अपने शरीर में भी आग लगा ली है। उनकी स्थिति गंभीर है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 14, 2024, 02:33 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:पहले पत्नी की हत्या,फिर खुद को लगाया आग,गंभीर हालत में PMCH रेफर,बेटा बोला- दोनों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा होता था