न्यूज़

Ghaziabad में दिल दहला देने वाली घटना, ऑनलाइन गेमिंग ने ली तीन बहनों की जान

न्यूज़

Supreme Court में खुद उतरी Mamata Banerjee, चुनावी सूची पर बड़ी कानूनी जंग

न्यूज़

Mumbai Airport पर बाल-बाल बचा बड़ा हादसा, टैक्सीवे पर भिड़े दो विमान

बिहार न्यूज़

Bihar Budget 2026 से जनता को क्या मिला? जानिए बड़े फैसले

न्यूज़

Epstein files दबाव में Modi? US डील पर Rahul Gandhi का बड़ा वार

मनोरंजन

Dhurandhar 2 Teaser ने बढ़ाई एक्साइटमेंट या किया निराश?

मनोरंजन

O Romeo विवाद: रिलीज से पहले फिल्म पर कोर्ट की रोक की मांग

न्यूज़

रुपया 1.2% मजबूत, Dollar के मुकाबले 90.4 तक पहुंचा

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:गाड़ी में सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग,चिकन लेने गए बच्चे के पैर में लगी गोली,सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

Samastipur News:गाड़ी में सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग,चिकन लेने गए बच्चे के पैर में लगी गोली,सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 के बल्लोचक चौक के पास सोमवार देर शाम बोलेरो सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग करता हुआ बदमाश बछवाड़ा की ओर फरार हो गया। इस फायरिंग में चौक पर खड़ा 13 वर्षीय एक बच्चा के पैर में गोली लग गई।बदमाशों की इस फायरिंग से चौक पर अफरातफरी मच गई।

बच्चे को बांये पैर को चीरती हुई गोली बाहर निकल गई। वहां मौजूद लोगो ने बच्चे के इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्चे का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जख्मी को रात सदर अस्पताल लाया गया। जहां बच्चा का उपचार चल रहा है। जख्मी बच्चे की पहचान बल्लोचक वार्ड एक निवासी स्व विनोद राम का पुत्र अमरेश कुमार (13) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित आर्टिकल्स

Tej Pratap Candidates First List: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Samastipur Election 2025 Date: कब होगा मतदान? जानिए पूरे जिले का चुनावी टाइमटेबल!

Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी

Samastipur News: समस्तीपुर रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Samastipur में आधी रात हमला: घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी पर कहर, एक की जान गई

Rahul Gandhi की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू, 23 जिलों से होकर गुज़रेगी

घटना के संबंध में जख्मी का चाचा बैजनाथ राम ने बताया वह अपने भतीजा अमरेश के साथ बल्लोचक चौक पर होली को लेकर चिकन लाने के लिए गया था। दोनों चाचा- भतीजा चौक पर चिकन के लिए खड़ा था। वहां पर कई लोगो की भीड़ थी। इसी दौरान अचानक एक बोलेरो पर बैठा बदमाश गोली चलाने लगा। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते बोलेरो सवार सभी बदमाश बछबड़ा की ओर फायरिंग करते हुए भाग निकले । इसी दौरान उनके साथ खड़े उनके भतीजे अमरेश को एक गोली उसके पैर में लग गई। हालांकि गोली किसने और किस पर चलायी थी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस जांच में जुटी है।

क्या कहती है पुलिस

दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई हैं। बदमाश बेगूसराय की ओर फरार हुए हैं। बेगूसराय जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोली किस पर चलाई गई थी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की थी। जो गोली उक्त बच्चों को जा लगी।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 14, 2024, 02:33 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:गाड़ी में सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग,चिकन लेने गए बच्चे के पैर में लगी गोली,सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस