मनोरंजन

The 50: Nikki Tamboli को ऑन-कैमरा प्रपोज! क्या अब सच में बजेगी शहनाई?

खेल

Free Fire MAX Redeem Codes 12 February 2026: आज के फ्री डायमंड्स और रिवॉर्ड्स

न्यूज़

Bharat Bandh 12 फरवरी 2026: क्या रहेगा बंद, किन सेवाओं पर असर?

न्यूज़

Ayush Sharma को धमकी भरा ईमेल, बॉलीवुड में फिर बढ़ी सुरक्षा चिंता

न्यूज़

Salman Khan ने बढ़ाया हाथ, क्या जेल से बाहर आएंगे Rajpal Yadav? बड़ा अपडेट!

न्यूज़

टेक्सास में एयरपोर्ट बंद, USA में ड्रोन खतरे से मचा हड़कंप

न्यूज़

Raghav Chadda की बड़ी मांग: क्या अब जनता हटाएगी अपने सांसद?

खेल

Garena Free Fire Max Redeem Codes(11 February,2026): आज के फ्री डायमंड्स और स्किन्स का सुनहरा मौका

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:बीएड के छात्र की सड़क हादसे में मौत,श्राद्ध का भोज खाकर लौट रहा था घर,अज्ञात वाहन ने रौंदा,पटना लाने के दौरान गई जान

Samastipur News:बीएड के छात्र की सड़क हादसे में मौत,श्राद्ध का भोज खाकर लौट रहा था घर,अज्ञात वाहन ने रौंदा,पटना लाने के दौरान गई जान

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के पटोरी थाने के पटोरी-मदुदाबाद पथ के योगी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन की ठोकर एक बीएड के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र पटोरी थाने के हेतनपुर धमौन गांव के वार्ड 15 निवासी जितेंद्र राय का बेटे प्रिंस कुमार 24 वर्ष बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल भेजा है। घटना की सूचना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।

Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक छात्र के मामा रंजीत कुमार नेबताया कि उनका भांजा प्रिंस बीएड का छात्र था। बुधवाररात वह मोहिउद्ददीनगर थाने के लवटोल टारा गांव से अपनेएक संबंधी की मौत पर श्राद्ध का भोज खाकर वापस घरलौट रहा था। इसी दौरान पटोरी- मदुदाबाद पथ के जोगीचौक के पास किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी। सड़कपर गंभीर स्थिति में देख आसपास के लोगों ने उसे पटोरीअनुमंडीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद गांव के

लोगों ने ही फोन कर परिवार के लोगों को सूचना दी।

संबंधित आर्टिकल्स

Tej Pratap Candidates First List: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Samastipur Election 2025 Date: कब होगा मतदान? जानिए पूरे जिले का चुनावी टाइमटेबल!

Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी

Samastipur News: समस्तीपुर रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Samastipur में आधी रात हमला: घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी पर कहर, एक की जान गई

Rahul Gandhi की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू, 23 जिलों से होकर गुज़रेगी

सूचना पर जब परिवार के लोग पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने प्रिंस की गंभीर स्थिति को देख उसे पटना रेफर कर दिया। रात में ही परिवार के लोग उसे पटना ले जा रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोग शव लेकर वापस गांव लौट गए। सुबह में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

टीचर ट्रेनिंग स्कूल का था छात्र

परिवार के लोगों ने बताया कि प्रिंस अभी कुवांरा था। वह टीचर ट्रेनिंग स्कूल का छात्र था। इसके व्यवहार से गांव के लोग काफी प्रभावित रहते थे। प्रिंस की मौत की सूचना पर सुबह से ही घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

पटोरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। अभी परिवार के लोगों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 14, 2024, 02:33 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:बीएड के छात्र की सड़क हादसे में मौत,श्राद्ध का भोज खाकर लौट रहा था घर,अज्ञात वाहन ने रौंदा,पटना लाने के दौरान गई जान