खेल

Free Fire MAX Redeem Codes 12 February 2026: आज के फ्री डायमंड्स और रिवॉर्ड्स

न्यूज़

Bharat Bandh 12 फरवरी 2026: क्या रहेगा बंद, किन सेवाओं पर असर?

न्यूज़

Ayush Sharma को धमकी भरा ईमेल, बॉलीवुड में फिर बढ़ी सुरक्षा चिंता

न्यूज़

Salman Khan ने बढ़ाया हाथ, क्या जेल से बाहर आएंगे Rajpal Yadav? बड़ा अपडेट!

न्यूज़

टेक्सास में एयरपोर्ट बंद, USA में ड्रोन खतरे से मचा हड़कंप

न्यूज़

Raghav Chadda की बड़ी मांग: क्या अब जनता हटाएगी अपने सांसद?

खेल

Garena Free Fire Max Redeem Codes(11 February,2026): आज के फ्री डायमंड्स और स्किन्स का सुनहरा मौका

न्यूज़

Turkey National Anthem में छिपा है आज़ादी का ऐसा संदेश, जो हर भारतीय को भी करेगा प्रेरित

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:पेट्रोल पंप कर्मी से 4 लाख की लूट,बैंक में जमा करने जा रहा था रुपये,हथियार के बल पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Samastipur News:पेट्रोल पंप कर्मी से 4 लाख की लूट,बैंक में जमा करने जा रहा था रुपये,हथियार के बल पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर में बदमाशों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से 4 लाख रुपए लूट लिए। कर्मी बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाश आये और लूट कर फरार हप गये। घटना जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के बलुआहा बाबा स्थान के पास हुई है। वही, सूचना मिलने पर रोसरा और शिवाजी नगर की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

Samastipur News: बताया गया कि पेट्रोल पंप कर्मी अमरकांत राय शिवाजीनगर के गलगल चौक स्थित पेट्रोल पंप से अकेले ही बाइक पर सवार होकर रुपए जमा करने के लिए सेंट्रोल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा ऐरौत गांव जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है। जो एक ही काले रंग की प्लसर बाइक पर सवार होकर रोसड़ा की ओर आये थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश खानपुर की ओर फरार हो गए।

संबंधित आर्टिकल्स

Tej Pratap Candidates First List: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Samastipur Election 2025 Date: कब होगा मतदान? जानिए पूरे जिले का चुनावी टाइमटेबल!

Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी

Samastipur News: समस्तीपुर रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Samastipur में आधी रात हमला: घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी पर कहर, एक की जान गई

Rahul Gandhi की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू, 23 जिलों से होकर गुज़रेगी

घटना के संबंध में पीड़ित कर्मी अमरकांत ने बताया कि वह दिन के करीब 12 बजे पेट्रोल पंप से करीब 4 लाख रुपए लेकर अकेले ही बाइक से सीबीआई के एरौत शाखा में जमा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बलुआहा के पास रोसड़ा की ओर एक काले रंग की प्लस बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर कर रोक लिया। और हथियार के बाल पर बाइक की डिक्की में रखा रुपए से भरा बैग छीन लिया।

लूट के दौरान एक बदमाश बाइक स्टाट रखे हुए था जबकि दो बदमाश हाथ में पिस्टल लिए हुए थे। लूट की घटना के बाद तीनों खानपुर की ओर फरार हो गए। बाद में इन्होंने शोर मचाया। तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

शिवाजीनगर व रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंच शुरू की जांच

Samastipur News: इस बीच घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाने के साथ ही शिवाजीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। गांव में घटना स्थल के पास लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं, पुलिस की एक टीम बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है। इलाके में लगी पुलिस की सीमा को सील कर दिया गया है।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। पेट्रोल पंपकर्मी द्वारा बताए गए बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस की टीम को लगाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 14, 2024, 02:33 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:पेट्रोल पंप कर्मी से 4 लाख की लूट,बैंक में जमा करने जा रहा था रुपये,हथियार के बल पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम