Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:पत्नी का शव बरामद,पति पेड़ से लटका मिला,10 महीने पहले हुई थी शादी,विवाहिता के परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप

Samastipur News: समस्तीपुर में बुधवार की सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। लेकिन, शाम

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर में बुधवार की सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। लेकिन, शाम में आरोपी पति का शव पेड़ से लटका मिला है। मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव का है। दलसिंहसराय DSP विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। हालांकि, अभी मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि निक्की कुमारी (19) की शादी संजय राय के बेटे उदन कुमार (22) से 10 महीने पहले हुई थी।

खबर सुनें
विज्ञापन

गर्भवती थी निक्की

Samastipur News: ताजपुर थाना क्षेत्र के राजवा गांव निवासी निक्की के भाई हरिंदर राय ने बताया कि निक्की गर्भवती थी। ससुराल वालों ने भ्रूण जांच कराया। इस दौरान पता चला कि निक्की के गर्भ में बच्ची पल रही है। इसके बाद से ही ससुरालवाले अबॉर्शन के लिए दबाव बना रहे थे। निक्की ने इनकार किया, तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए निक्की के शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला पति का शव

वहीं, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया चौर में 35 और 36 नंबर रेलवे गुमटी के बीचों-बीच लाइन के पास पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव निवासी संजय राय के बेटे उदन कुमार के रूप में की गई, जिस पर आज सुबह ही पत्नी की हत्या का आरोप लगाया गया था।

क्या बोली पुलिस

दलसिंहसराय DSP विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, क्योंकि युवक के गले में धोती का फंदा लगा था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें