Skip to main content
Samastipur News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मेहर ने खोज लिया वाणी को? किस्मत फिर से ले आएगी अभीरा-अरमान को साथ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा, मुक्ति की मदद करती है। वह उसे उसके कमरे में ले जाती है. दूसरी तरफ विद्या, अभी

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दर्शकों को ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अरमान के साथ देखकर विद्या गुस्सा हो जाती है। अभीरा उन दोनों को जाने के लिए कहती है। मेहर मेहर अपने मैनेजर को डांटती है कि उसने उसे गलत जानकारी दी कि अभीरा का सिर्फ एक बच्चा है और वह मुक्ति है। मेहर कहती है कि वाणी को अभीरा के साथ होना चाहिए. वह इस बारे में खुद पता लगाने का फैसला करती है।

खबर सुनें
विज्ञापन

मेहर ने खोज लिया वाणी को ?

नीलेश, अभीरा से कहता है कि अरमान का दिल उसके लिए पिघल जाता है। हालांकि अभीरा कहती है कि उसे ऐसा बिल्कुस नहीं लगता। अरमान से विद्या पूछती है कि वह अभीरा तक कैसे पहुंचा। अरमान इस बात पर चिढ़ जाता है और कहता है कि वह उससे अभीरा के बारे में सवाल क्यों पूछ रही है। विद्या उसे वॉर्न करती है कि अगर अभीरा, मायरा तक पहुंच गई तो वह मायरा को फिर से प्रायोरिटी नहीं देगी। अरमान ये सुन कर सोचने पर मजबूर हो जाता है। दूसरी तरफ मेहर, मुक्ति को खोजती है और उसे वाणी के नाम से पुकारती है। मुक्ति अपना नाम सुनकर हैरान हो जाती है, लेकिन वह मेहर को पहचान नहीं पाती। नीलेश, अभीरा से कहता है कि वह अरमान से हाथ मिला सकती है, ताकि उसे पैसे मिल पाए। अभीरा ये सुनकर गुस्सा हो जाती है। वह नीलेश और राधे को वहां से जाने के लिए कहती है।

विज्ञापन

किस्मत फिर से ले आएगी अभीरा-अरमान को साथ

क्लासरूम में मुक्ति अचानक गिर जाती है और सारे बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं। मुक्ति बहुत डर जाती है और रोने लगती है। मायरा उसका सपोर्ट करती है और सारे बच्चों को डांटती है। वह रेहान से दया पर उसकी पिछली पोस्ट के बारे में पूछती है। मायरा चेतावनी देती है कि कोई भी मुक्ति पर नहीं हंसेगा। मायरा, मुक्ति को लेकर कमरे में चली जाती है। अभीरा सोचती है कि अरमान की वजह से उसे कितने सारे सवालों के जवाब देने पड़ रहे हैं। दूसरी तरफ विद्या, अभीरा को कॉल करके अरमान से दूर रहने के लिए कहती है. अभीरा उसे बताती है कि अरमान उससे मिलने आया था, वह नहीं उसके पास गई थी। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मुक्ति, मायरा को बताएगी कि वह अपने पिता को बेकरी क्लास भेज रही है। उस क्लास में अभीरा भी जाती है। दोनों की टक्कर हो जाती है।

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें