Dhamaal 4: कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। सामने आए कैरेक्टर पोस्टर्स में हंसी, रोमांच और मस्ती का अंदाज साफ नजर आ रहा है। पोस्टर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है।
Dhamaal 4 पोस्टर्स में दिखी पुरानी टीम की झलक

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर कई कैरेक्टर पोस्टर्स साझा किए हैं। पोस्टर्स में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी की झलक दिखाई गई है। सभी कलाकार अपने मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा कि इन किरदारों का एक ही लक्ष्य है और वह है सोना हासिल करना।
इस एक लाइन ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर्स देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में पहले की तरह कॉमेडी के साथ रोमांच भी देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार कर रहे हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों का भी निर्देशन किया था। यही वजह है कि दर्शकों को इस बार भी मनोरंजन से भरपूर कहानी की उम्मीद है।















