Skip to main content
Samastipur News

Kara OTT Release: धनुष की हीस्ट एक्शन थ्रिलर ऑनलाइन ‘कारा’ इस ओटीटी पर होगी रिलीज, यहां जानिए डिटेल्स

Kara OTT Release: विग्नेश राजा की फिल्म 'कारा' अपनी थिएट्रिकल रिलीज के एक महीने से भी कम समय में डिजिटल रिलीज हो रही है। धनुष की फिल्म आप ऑनलाइन कब और कहां देख

विज्ञापन
Updated at :

Kara OTT Release: विग्नेश राजा की तमिल हीस्ट फिल्म ‘कारा’ को अगर अपना सिनेमाघरों में नहीं देखा, तो आप इसे ओटीटी पर अब देख सकते हैं। फिल्म अपनी थिएट्रिकल रिलीज के एक महीने से भी कम समय में डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। धनुष और मामिता बैजू अभिनीत इस फिल्म ने दुनिया भर में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 30 अप्रैल को रिलीज होने के बाद फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं। जानिए कि आप इसे ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम कर सकते हैं।

विज्ञापन

‘कारा’ किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

‘कारा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होने वाली है। यह फिल्म 28 मई, 2026 से देखने के लिए उपलब्ध होगी। प्लेटफॉर्म के कैटलॉग में इसकी आधिकारिक लिस्टिंग पहले से ही मौजूद है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी अनाउंसमेट बाकी है। एक यूजर ने नेटफ्लिक्स पर ‘कारा’ की लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, “#’कारा,धनुष की फिल्म। रिलीज की तारीख: 30 अप्रैल। स्ट्रीमिंग की तारीख: 28 मई। स्ट्रीमिंग पर आने में लगा समय: 29 दिन। क्या इंडस्ट्री इसी तरह थिएटरों को बचाने वाली है? जिन लोगों के पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है और टोरेंट करने के लिए अलग-अलग वेबसाइटों तक पहुंच है, वे थिएटर क्यों जाएंगे, जब उन्हें पता है कि 29 दिनों में उन्हें 4K प्रिंट मिल जाएगा? विग्नेश राजा यह सही नहीं है।”

विज्ञापन

‘कारा’ की कहानी है जबरदस्त

‘कारा’ की कहानी 1990 के दशक की शुरुआत में सेट है और यह रामनाथपुरम के एक छोटे-मोटे चोर, कारासामी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक असफल चोरी के दौरान डीएसपी भरथन उसे पकड़ लेते हैं। जेल से भागने के बाद कारा अपराध की दुनिया को पीछे छोड़कर अपनी पत्नी, सेल्ली के साथ एक शांतिपूर्ण जीवन बिताना चाहता है और एक छोटा सा मेस का व्यवसाय शुरू करता है। हालांकि, गरीबी उसे बैंक से लोन लेने के लिए जमीन के कागजात ढूंढ़ने अपने गांव लौटने पर मजबूर कर देती है। घर लौटने पर कारा अपने बिछड़े हुए परिवार से मिलता है और उसे पता चलता है कि उसके पिता ट्रैक्टर लोन लेने के बाद कर्ज में डूबे हुए हैं। इसके आगे की कहानी में खूब सारे ट्विस्ट है।

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
विज्ञापन
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें