हाल ही में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने सारा अर्जुन के पिता जमील जमाली का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता बटोरी और तारीफ भी। कुछ दिन पहले फिल्म मेकर डेविड धवन ने उन्हें लेकर कहा था कि ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद राकेश बदल गए हैं। अब इस पर राकेश बेदी ने रिएक्ट किया है।

राकेश बेदी ने डेविड धवन की बातों पर किया रिएक्ट

राकेश बेदी ने डेविड धवन की बातों पर रिएक्ट करते हुए ईटाइम्स से बातचीत में कहा, “मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता कि कौन बदला है और कौन नहीं। लोग बदलते हैं, और यह ठीक है। मैं जानता हूं कि मैं कौन हूं। मैंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हर अभिनेता की तरह मैंने भी ऐसे दौर देखे हैं जब मेरे पास कोई काम नहीं था और मैं खाली बैठा रहता था। असल में मैंने इससे भी ज्यादा मुश्किल दिन देखे हैं। लेकिन इनमें से किसी भी बात का मुझ पर ज्यादा असर नहीं पड़ता।

राकेश बेदी बोले- मैं हमेशा एक जैसा रहने की कोशिश करता हूं

राकेश बेदी ने आगे कहा, चाहे जिंदगी में बुरा दौर आए या सब कुछ अच्छा चले, मैं हमेशा एक जैसा रहने की कोशिश करता हूं। मैं सफलता या असफलता को खुद को बदलने नहीं देता। भले ही कोई यह कहे कि राकेश की चाल बदल गई है, लेकिन सच कहूं तो मुझे लगता है कि मैं आज भी वही इंसान हूं.”
डेविड धवन ने क्या कहा?

SPONSORED CONTENTAdvertisement

क्या था मामला?

डेविड धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में राकेश बेदी को कास्ट करने के बारे में बात कर रहे थे। जब उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से कहा, “हमारी दोस्ती 50 साल पुरानी है। उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया है। वह इस फिल्म में भी हैं। मैंने उनसे कहा, 50 साल पहले लोगों ने तुम्हें नहीं पहचाना था, वे तुम्हें अब पहचान रहे हैं। वह एक बेहतरीन एक्टर हैं, वह हमेशा से ही एक अच्छे एक्टर रहे हैं। मैंने कहा, ‘तुम 70 साल के हो रहे हो और तुम्हें अब जाकर पहचान मिल रही है। लेकिन यह बहुत अच्छी बात है। वह इसके पूरी तरह हकदार थे।'”