Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:आपको बताते चले की टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो Yeh Rishta Kya Kehlata Hai एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंका रहा है। सात साल की लीप के बाद जहां फैंस को अभीरा और अरमान के मिलन की उम्मीद थी, वहीं अब कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
सोशल मीडिया पर Abhira Anshuman Engagement Video तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभीरा अंशुमन के साथ सगाई करती नजर आ रही हैं। सफेद लहंगे में अभीरा का नया रूप और अंशुमन के साथ बढ़ता रिश्ता फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब सवाल यह है कि क्या अरमान और अभीरा की प्रेम कहानी का अंत हो गया या आने वाले एपिसोड्स में फिर कोई बड़ा खुलासा होगा? जानिए Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist और लेटेस्ट अपडेट इस खास रिपोर्ट में।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai News: सात साल की लीप के बाद कहानी ने लिया नया मोड़
स्टार प्लस के इस सुपरहिट शो में कुछ हफ्ते पहले ही सात साल का लीप लिया गया था। इस लीप के बाद अब कहानी पूरी तरह बदल चुकी है। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming story के अनुसार अभीरा अब अंशुमन के साथ जिंदगी आगे बढ़ाने का फैसला कर चुकी है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: दादीसा की धमकी ने बदला अरमान का फैसला
ताजा Yeh Rishta Kya Kehlata Hai written episodes में दिखाया गया कि दादीसा अरमान को धमकी देती हैं कि अगर उसने मायरा की सच्चाई अभीरा को बताई तो वह अपनी जान दे देंगी। इससे मजबूर होकर अरमान झूठ बोलता है और कहता है कि उसे अब अभीरा से कोई फर्क नहीं पड़ता।















