Actress Ruchi Gurjar Viral Video: आपको बताते चले की 25 जुलाई 2025 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित सिनेपोलिस सिनेमा में फिल्म ‘So Long Valley’ के प्रीमियर के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। एक्ट्रेस रुचि गुर्जर ने वहां मौजूद निर्माता मान लाल सिंह के खिलाफ ज़ोरदार विरोध किया और आरोप लगाया कि उनसे 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मामला इतना बढ़ गया कि एक्ट्रेस ने सरेआम चप्पल निकाल दी और जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और मुंबई पुलिस ने रुचि समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

अब सवाल उठता है कि आखिर एक्ट्रेस रुचि गुर्जर कौन हैं, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया और फिल्म ‘So Long Valley’ से उनका विवाद क्या है? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज़ हैं और लोग जानना चाहते हैं कि इस हंगामे के पीछे की सच्चाई क्या है। इस रिपोर्ट में जानिए इस पूरे विवाद की अंदरूनी बातें, कानूनी एक्शन और आने वाले घटनाक्रम का पूरा लेखा-जोखा।

Actress Ruchi Gurjar Viral Video क्यों हुआ?

दरअसल Actress Ruchi Gurjar Viral Video एक ऐसे वक्त का है जब वह बिना अनुमति के सिनेमाघर में घुसती हैं और फिल्म के निर्माता मान लाल सिंह के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराती हैं। वीडियो में साफ देखा गया कि उन्होंने चप्पल तक निकाल दी थी और फिल्म रुकवाने की धमकी भी दी।

25 जुलाई को रात करीब 8:40 बजे, रुचि गुर्जर अपने बॉडी गार्ड्स और कुछ महिलाओं के साथ अंधेरी वेस्ट के सिनेपोलिस सिनेमा पहुंचीं। यहां ‘So Long Valley’ का प्रीमियर चल रहा था। आरोप है कि Ruchi Gurjar Fraud केस से जुड़े अपने पैसे की मांग करते हुए उन्होंने निर्माता के साथ जमकर बहस की और माहौल को बिगाड़ दिया।

FIR दर्ज होने के बाद बढ़ीं Ruchi Gurjar की मुश्किलें

Ruchi Gurjar Case अब कानूनी मोड़ ले चुका है। अम्बोली पुलिस स्टेशन में BNS की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिनमें 115(2), 118(1), 190 और 352 जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। निर्माता विवाद को लेकर पूरी जानकारी पुलिस को दे चुके हैं।