विवादों के बीच The Kerala Story 2 को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। हालांकि यह मंजूरी आसान नहीं रही। रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड ने फिल्म में 16 कट और बदलाव अनिवार्य किए, जिसके बाद 16 फरवरी को अंतिम प्रमाण पत्र जारी किया गया। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। U/A 16+ रेटिंग का मतलब है कि 16 वर्ष से कम उम्र के दर्शक अभिभावक की निगरानी में फिल्म देख सकते हैं। संवेदनशील विषय और कुछ हिंसक दृश्यों को देखते हुए यह श्रेणी दी गई है।

The Kerala Story 2: किन दृश्यों पर चली कैंची?

सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने हिंसा और अंतरंग दृश्यों पर विशेष ध्यान दिया। एक लिप-लॉक सीन में सात सेकंड की कटौती की गई और ग्राफिक्स को कम किया गया। कथित तौर पर एक संवेदनशील घटना से जुड़े दृश्य की अवधि भी घटाई गई।दो अलग-अलग हिंसक दृश्यों में दो-दो सेकंड कम किए गए। इनमें थप्पड़ और सिर पर प्रहार जैसे शॉट शामिल बताए जा रहे हैं।

एक बुलडोजर से घर तोड़े जाने वाले दृश्य में भी बदलाव की मांग की गई, क्योंकि इसे सामाजिक और राजनीतिक संदर्भों से जोड़ा जा रहा था।इसके अलावा कुछ संवादों को म्यूट या संशोधित किया गया। हालांकि आधिकारिक सूची में संवादों की पूरी सामग्री सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 पर बवाल! निर्देशक का ऐलान- ‘जरूरत पड़ी तो छोड़ दूंगा फिल्ममेकिंग’

डिस्क्लेमर और दस्तावेजों पर भी जोर

निर्माताओं को लगभग दो मिनट से अधिक का विस्तृत डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा गया। इस डिस्क्लेमर में फिल्म के वास्तविक घटनाओं से प्रेरित होने का उल्लेख स्पष्ट रूप से करना पड़ा।प्रोड्यूसर Vipul Amrutlal Shah और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने बोर्ड के समक्ष पूरी स्क्रिप्ट और आवश्यक दस्तावेज जमा किए। एक नाबालिग कलाकार की भागीदारी को लेकर सहमति पत्र भी प्रस्तुत किया गया।फिल्म की कुल अवधि 131 मिनट 24 सेकंड यानी लगभग 2 घंटे 11 मिनट है।