बॉलीवुड में एक बार फिर बहस छेड़ने वाला कंटेंट सामने आ गया है। फिल्म The Kerala Story 2 का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर पॉलिटिकल सर्कल तक चर्चा का विषय बन गया है। टीज़र में दिखाए गए आंकड़े और कहानी की दिशा ने जहां दर्शकों को चौंकाया है, वहीं इसके टाइटल और नैरेटिव को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।

The Kerala Story 2 टीज़र में दिखा शॉक वैल्यू, लेकिन उठे कई सवाल

फिल्म का टीज़र एक दमदार लाइन से शुरू होता है — “भारत की 8.5 करोड़ अविवाहित हिंदू लड़कियां अब उसका टारगेट हैं।” यह डायलॉग सीधे दर्शकों को झटका देता है और वही शॉक वैल्यू क्रिएट करता है, जो पहले पार्ट में भी देखने को मिली थी।टीज़र में तीन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है, जिनके सपनों और जिंदगी को एक खतरनाक जाल में फंसते हुए दिखाया गया है।

उनकी हालत और चेहरे पर दर्द साफ नजर आता है, जिससे इमोशनल कनेक्ट बनाने की कोशिश की गई है।हालांकि, यहीं से विवाद भी शुरू होता है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि कहानी पूरे भारत की दिखाई जा रही है, लेकिन फिल्म का टाइटल अब भी The Kerala Story 2 क्यों है। यह कन्फ्यूजन दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गया है।

कहानी से ज्यादा ब्रांड वैल्यू पर फोकस?

अगर पहले पार्ट की बात करें, तो उस समय फिल्म ने एक बड़े आंकड़े के साथ दावा किया था, जिसे बाद में संशोधित किया गया था। इस बार भी टीज़र में बड़े आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फिल्म की गंभीरता और प्रभाव बढ़ाने की कोशिश की गई है।फिल्म इंडस्ट्री में यह ट्रेंड देखा गया है कि सीक्वल में पहले पार्ट की पॉपुलैरिटी को कैश करने की कोशिश होती है। यहां भी कुछ ऐसा ही नजर आता है।