The Kerala Story 2 – Goes Beyond का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा तेज हो गई है। मेकर्स ने थिएटर रिलीज से लगभग छह सप्ताह पहले ही ट्रेलर जारी कर दिया। इसके साथ फिल्म की कास्ट, कहानी की झलक और रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।ट्रेलर में साफ संकेत दिया गया है कि कहानी इस बार केवल केरल तक सीमित नहीं रहेगी। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की पृष्ठभूमि को भी इसमें शामिल किया गया है। शुरुआती फ्रेम में भविष्य को लेकर चेतावनी भरा संदेश दिखाया गया है, जिसने ऑनलाइन बहस को और तेज कर दिया है।
The Kerala Story 2 कहानी और कास्ट: किन किरदारों पर है फोकस?
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी तीन युवा महिलाओं के जीवन पर केंद्रित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे धोखे, भावनात्मक दबाव और पहचान के सवाल उनकी जिंदगी बदल देते हैं। कहानी में परिवारिक टकराव, कानूनी चुनौतियां और सामाजिक तनाव को प्रमुख रूप से दिखाया गया है।
मुख्य भूमिकाओं में Ulka Gupta, Aditi Bhatia और Aishwarya Ojha नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन Kamakhya Narayan Singh ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी Vipul Amrutlal Shah की है।ट्रेलर में “They targeted our daughters…” जैसे संवाद ने भी बहस को हवा दी है। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे को सामने लाने का प्रयास है।
यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2: Anurag Kashyap ने कहा ‘प्रोपेगेंडा’, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस






















