Skip to main content
Samastipur News

Aashiqui 2 Re-Release: ‘आशिकी 2’ फिर से रिलीज होगी? श्रद्धा कपूर का बयान वायरल

Aashiqui 2 Re-Release: 'आशिकी 2'को फिर से दर्शक सिनेमाघरों में देखना चाहते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि उनके चाहने वाले कह रहे हैं। इस पर श्रद्धा कपूर ने रिएक्ट किया

विज्ञापन

Aashiqui 2 Re-Release: फिल्म ‘आशिकी 2’ आपको याद होगी, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने लीड रोल निभाया था। मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और इसने धूम मचा दिया था। फिल्म की कहानी और गाने तो दर्शकों को खूब पसंद आए थे। इन दिनों सोशल मीडिया पर श्रद्धा का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फैन एक्ट्रेस से ‘आशिकी 2’ को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए कह रहा। इस पर एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया, आपको बताते हैं।

खबर सुनें
विज्ञापन

क्या दोबारा रिलीज होगी आशिकी 2?

फैन की बात का जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत ही शानदार आइडिया है। मैं प्रोड्यूसर्स को यह सुझाव जरूर दूंगी। क्योंकि मुझे भी इस फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर देखना है। यह सच में एक बहुत अच्छा आइडिया है।” उनके इस जवाब ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और कई फैंस ऑनलाइन भी उन्हीं की भावनाओं को दोहरा रहे हैं।

विज्ञापन

ओटीटी पर नहीं मिलेगा फिल्म

दिलचस्प बात यह है कि ‘आशिकी 2’ अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से इसे सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने की मांग और भी बढ़ गई है। हालांकि फिल्म बनाने वालों की तरफ़ से अभी तक ऐसी किसी भी योजना के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म

श्रद्धा कपूर अपने बॉयफेंड और फिल्ममेकर राहुल मोदी की फिल्म ‘ईथा’ पर काम कर रही हैं। उन्होंने इस बारे में बताया था कि “यह फिल्म स्टार्ट-अप की दुनिया पर आधारित है। यह ‘हसल कल्चर’ पर बनी है। मेरे लिए यह एक बिल्कुल अलग तरह का रोल है और काफी चुनौतीपूर्ण भी। अब मैं सोच-समझकर ऐसे रोल चुन रही हूं, जिनमें एक एक्टर के तौर पर मुझे अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिले और मैं एक सक्रिय किरदार निभा सकूं। मैं फिल्मों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करती हूं. मैं स्क्रिप्ट पर गहराई से विचार करती हूं और यह तय करने में अपना पूरा समय लेती हूं कि मुझे किस तरह की फिल्म करनी है।”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के बाद राकेश बेदी को मिला बड़ा इनाम,जमील जमाली बने करोड़पति!

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें