Skip to main content
Samastipur News

बॉलीवुड में शहनाई की तैयारी, हुमा कुरैशी अक्टूबर में करेंगी शादी, जानें कौन होंगे दुल्हा

हुमा कुरैशी और उनके पार्टनर रचित सिंह अक्टूबर या नवंबर के आस-पास मुंबई में शादी की योजना बना रहे हैं। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। आइए

Updated at :

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों में है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश डबल रोल में हैं और उनके साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर से इसकी रिलीज डेट टल गई। इस बीच एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई. खबरों की मानें तो एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने वाली है। हालांकि कपल ने अभी तक शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अक्टूबर में शादी करेगी हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी अपने बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ इस साल शादी करने जा रही है। दोनों ने यूएस में कुछ समय पहले ही सगाई की थी। शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। एक सूत् के अनुसार, “अभी तक वे अक्टूबर के आखिर या नवंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हुमा एक अच्छी और करीबी लोगों वाली शादी की पार्टी रखेंगी और फिर इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक रिसेप्शन देंगी। हो सकता है कि शादी बहुत भव्य न हो, बल्कि ऐसी हो जिसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हों, और उसके बाद एक बड़ा रिसेप्शन हो। अभी तक तो यही लग रहा है कि यह मुंबई में ही होगा।”

इस शख्स को किया था डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमा कुरैशी फिल्ममेकर मुदस्सर अजीज के साथ एक लंबे रिश्ते में थीं। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2022 में अलग हो गए। उन्होंने हुमा की फिल्म ‘डबल XL’ भी लिखी थी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। दर्शकों ने मूवी को नकार दिया था।

यह भी पढ़ें-‘Raja Shivaji’ में किसे मिली सबसे मोटी रकम? पूरी लिस्ट आई सामने

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें