खेल

IND vs PAK in Colombo Match Preview: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑटोमोबाइल

Renault Duster 2026: Creta-Seltos को चुनौती! कीमत, फीचर्स और हाइब्रिड डिटेल

एजुकेशन

JEE MAINS 2026 Result Date Out: ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

ऑटोमोबाइल

Foreign Markets में चमकी Indian Cars की डिमांड, Export 33% बढ़ा

एजुकेशन

CUET PG 2026 Exam Date Out: 6 मार्च में होगी परीक्षा, पूरा शेड्यूल देखें

खेल

Free Fire MAX Redeem Codes Today (15 Feb 2026): फ्री डायमंड्स और रिवार्ड्स कैसे पाएं

मनोरंजन

Arbaaz Patel का गुस्सा The 50 शो में फूटा! Prince Narula संग झगड़े ने मचा दिया बवाल

न्यूज़

India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में होगा सबसे बड़ा AI सम्मेलन

बिहार न्यूज़ / Bihar News:पूर्णिया से RJD ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया,बोलीं- 3 अप्रैल को करूंगी नॉमिनेशन, पप्पू यादव बोले- दुनिया छोड़ दूंगा,पूर्णिया नहीं छोडूंगा

Bihar News:पूर्णिया से RJD ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया,बोलीं- 3 अप्रैल को करूंगी नॉमिनेशन, पप्पू यादव बोले- दुनिया छोड़ दूंगा,पूर्णिया नहीं छोडूंगा

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Bihar News: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से बीमा भारती राजद की उम्मीदवार होंगी। 3 अप्रैल को वे नॉमिनेशन दाखिल करेंगी। जदयू की बागी विधायक बीमा भारती पिछले दिनों राजद में शामिल हुई थीं। बुधवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पप्पू यादव से बात हुई है। मैंने उन्हें बस इतना ही कहा- चुनाव में बहन का साथ दें।

इधर, पूर्णिया से बीमा भारती की उम्मीदवारी पर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नेता पप्पू यादव ने कहा कि दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोडूंगा। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का विश्वास मेरे साथ है। अब फैसला उनको करना है। लालू यादव मेरे लिए सम्मानित नेता हैं।

मेरी लड़ाई जदयू के खिलाफ

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Bihar News: बीमा भारती, रुपौली विधानसभा से 5 बार की विधायक हैं। हाल में ही जदयू छोड़कर वो राजद में शामिल हुई हैं। जदयू की बागी विधायक बीमा भारती ने कहा कि कल तक जदयू और सांसद संतोष कुशवाहा के साथ काम करती थी। आज चुनावी मैदान में उन्हीं लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

राजद सुप्रीमो ने मेरे ऊपर भरोसा जताया- बीमा भारती

बीमा भारती ने कहा कि राजद सुप्रीमो ने मेरे ऊपर भरोसा जताया और महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलते ही महागठबंधन के घटक दलों का उन्हें पूरा साथ मिल रहा है। ऐतिहासिक वोट से लोकसभा का चुनाव जीतेंगे।बीमा भारती ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी का मेरे ऊपर आशीर्वाद है। पूर्णिया की जनता मेरे लिए भगवान है। जिस तरीके से उन्होंने 5 बार रुपौली विधानसभा से विधायक का चुनाव जिताया, उसी तरह इस बार लोकसभा का चुनाव जीतेंगी।

बीमा भारती मेरे लिए परिवार की सदस्य की तरह - पप्पू

पप्पू यादव ने कहा पिछले एक साल से मैं प्रणाम पूर्णिया आशीर्वाद यात्रा के तहत घूम रहा हूं। पूर्णिया की जनता मुझे भाई-बेटा मान चुकी है। अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। जिस दिन नामांकन करूंगा, आप लोगों को जानकारी हो जाएगी। बीमा भारती मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह हैं। मैं कांग्रेस के विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए लगातार पूर्णिया में घूम रहा हूं। मैं जनता के बीच हूं।

लालू प्रसाद के बीमा भारती को पूर्णिया से आरजेडी का सिंबल दिए जाने के बाद पप्पू यादव को बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, पप्पू ने अपनी पार्टी जाप के कांग्रेस में विलय करने का निर्णय इसी शर्त पर किया था कि उन्हें पूर्णिया से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बनाएगी।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को Bihar News के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और Bihar News के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 14, 2024, 02:33 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar News:पूर्णिया से RJD ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया,बोलीं- 3 अप्रैल को करूंगी नॉमिनेशन, पप्पू यादव बोले- दुनिया छोड़ दूंगा,पूर्णिया नहीं छोडूंगा