बीएसएनएल ने बिहार राज्य में 4G मोबाइल सेवा के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 2000 नए टावरों की शुरुआत की है। इस पहल से बिहार के दूरसंचार नेटवर्क में सुधार होगा और 200 से अधिक गांवों को अब 4G सेवा प्राप्त होगी, जो पहले सेवा से अछूते थे।
4G सेवा का विस्तार
BSNL Launches 2000 New 4G Towers: बीएसएनएल ने मई महीने में स्वदेशी तकनीक और उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए राज्य में स्वदेशी 4G मोबाइल सेवा की शुरुआत की थी। अब तक बीएसएनएल ने अपने निर्धारित लक्ष्य के तहत लगभग ढाई हजार 4G उपकरण स्थापित किए हैं और दो हजार साइटों को "ऑन एयर" कर दिया है, जो पूरे बिहार राज्य में चालू हो गई हैं।
दूरसंचार सेवा से अच्छादित नहीं थे 200 गांव
संबंधित आर्टिकल्स
Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?
Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण
Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?
BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट
Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!
Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
बिहार के रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा, मुंगेर और जमुई जैसे जिलों के 200 से अधिक गांव जो पहले दूरसंचार सेवा से अछूते थे, अब इन गांवों में 4G मोबाइल सेवा चालू कर दी गई है। इन गांवों में 74 मोबाइल उपकरणों से 4G सेवा प्रदान की जा रही है, जिससे बिहार के सभी हिस्सों में अब 4G सेवा सुगम हो गई है।
केक काटकर हुआ उद्घाटन
इस उपलब्धि के मौके पर बीएसएनएल बिहार परिमंडल ने एक केक कटिंग समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बिहार दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक रविंद्र कुमार चौधरी, प्रधान महाप्रबंधक शंकर प्रसाद, प्रधान महाप्रबंधक जगदीश चंद्रा, महाप्रबंधक आरके सिंह, अली, अनिमेष कुमार, सुनील कुमार और सुशील कुमार चौधरी ने भाग लिया।
इसे भी पढ़े10,000 4G साइट्स की स्थापना
बीएसएनएल ने हाल ही में देशभर में 10,000 नई 4G साइट्स स्थापित की हैं, जिनसे ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। बीएसएनएल की स्थापना 15 सितंबर 2000 को भारत सरकार द्वारा की गई थी, जब दूरसंचार विभाग को एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में परिवर्तित किया गया।
इसे भी पढ़े :-