टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / छठ पूजा: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम, 2 नवंबर को चलेंगी 168 स्पेशल ट्रेनें – पूरी सूची देखें

छठ पूजा: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम, 2 नवंबर को चलेंगी 168 स्पेशल ट्रेनें – पूरी सूची देखें

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

पटना: छठ पूजा के अवसर पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यात्रियों को आसान और आरामदायक यात्रा का अनुभव देने के लिए 1 नवंबर को बिहार के लिए 164 और 2 नवंबर को 168 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा कदम

त्योहारों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण भारतीय रेलवे ने इस बार विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर लगभग 7,500 कर दी है, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। विशेषकर छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि बिहार और आस-पास के राज्यों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो।

सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती और कतारबद्ध तरीके से ट्रेनों में प्रवेश का प्रबंध किया गया है। कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रिजर्व रेक भी रखे गए हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर विशेष ट्रेन के रूप में तुरंत चलाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़े

2 नवंबर को चलने वाली प्रमुख विशेष ट्रेनें:

छठ पूजा के लिए चलाए जा रहे विशेष ट्रेनों की पूरी सूची नीचे दी गई है, जिससे यात्री अपने यात्रा की योजना बना सकते हैं:

  • 01009: लोकमान्य तिलक दानापुर एक्सप्रेस
  • 01481: पुणे दानापुर एक्सप्रेस
  • 01143: लोकमान्य तिलक दानापुर एक्सप्रेस
  • 01415: पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 01079: मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 01205: पुणे दानापुर एक्सप्रेस
  • 02832: भुवनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस
  • 08439: पुरी पटना एक्सप्रेस
  • 08536: विशाखापट्टनम भुवनेश्वर एक्सप्रेस
  • 02398: आनंद विहार गया एक्सप्रेस
  • 02394: नई दिल्ली पटना एक्सप्रेस
  • 03326: कोयंबतूर धनबाद एक्सप्रेस
  • 05220: आनंद विहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
  • 05284: आनंद विहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
  • 03248: बेंगलुरु दानापुर एक्सप्रेस
  • 03043: हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस
  • 03131: सियालदह गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 03187: सियालदह जयनगर एक्सप्रेस
  • 03107: सियालदह लखनऊ एक्सप्रेस
  • 01930: पुरी ग्वालियर एक्सप्रेस
  • 02418: दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस
  • 05050: अमृतसर छपरा एक्सप्रेस
  • 05054: बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 05326: लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 05733: अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस
  • 05932: डिब्रूगढ़ कोलकाता एक्सप्रेस
  • 05740: न्यू जलपाईगुड़ी पटना एक्सप्रेस
  • 04080: दिल्ली बनारस एक्सप्रेस
  • 04032: आनंद विहार सहरसा एक्सप्रेस
  • 04044: आनंद विहार गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 04070: नई दिल्ली राजगीर एक्सप्रेस
  • 02248: नई दिल्ली पटना एक्सप्रेस
  • 04054: नई दिल्ली बरौनी एक्सप्रेस
  • 04680: श्री वैष्णो देवी धाम कटरा कामाख्या एक्सप्रेस
  • 04034: दिल्ली जयनगर एक्सप्रेस
  • 07051: हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस
  • 07647: सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस
  • 07419: सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस
  • 07003: सिकंदराबाद पटना एक्सप्रेस
  • 08105: रांची जयनगर एक्सप्रेस
  • 06055: कोयंबतूर बरौनी एक्सप्रेस
  • 01661: रानी कमलापति दानापुर एक्सप्रेस
  • 09063: वापी दानापुर एक्सप्रेस
  • 09189: एमएमसी कटिहार एक्सप्रेस
  • 09421: एसबीआईबी सीतामढ़ी एक्सप्रेस
  • 09461: अहमदाबाद दानापुर एक्सप्रेस

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 2, 2024, 01:40 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / छठ पूजा: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम, 2 नवंबर को चलेंगी 168 स्पेशल ट्रेनें – पूरी सूची देखें