टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / पुलिस से बचने के लिए पुल से कूदा शराब तस्कर, टूट गए दोनों पैर

पुलिस से बचने के लिए पुल से कूदा शराब तस्कर, टूट गए दोनों पैर

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

पश्चिमी चंपारण के बगहा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां शराब तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति ने पुलिस से बचने के लिए पुल से छलांग लगा दी। लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। नदी में पानी न होने के कारण वह सीधे रेत के ढेर पर जा गिरा और गंभीर चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

पंजाब से बिहार पहुंच रही थी शराब की बड़ी खेप

यह तस्कर पंजाब के लुधियाना से 54 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ रहा था। तस्कर की पहचान अमृतसर निवासी दलजीत उर्फ बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि 15,000 रुपये में शराब की यह खेप डिलीवर करने का सौदा किया गया था। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया, जिसमें करीब 5 लाख रुपये की शराब मिली है।

कैसे पकड़ा गया तस्कर

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

घायल तस्कर के अनुसार, वह तेजी से शराब की खेप लेकर पुल पार कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेरने के लिए आगे और पीछे के रास्ते बंद कर दिए थे। ऐसे में बचने का कोई रास्ता न देख, उसने कार छोड़कर पुल से छलांग लगा दी। परंतु, दुर्भाग्यवश नदी में पानी न होने से वह सीधे रेत पर जा गिरा, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए।

शराब तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश में पुलिस

पुलिस अब तस्कर के मोबाइल से उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर रही है। इस कार्रवाई का मकसद है कि तस्करी के इस नेटवर्क का पूरा खुलासा हो और इस अवैध व्यापार को रोका जा सके।

फिलहाल अस्पताल में चल रहा है इलाज

गंभीर रूप से घायल तस्कर को तुरंत जीएमसी बेतिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अब इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि तस्करी के गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 28, 2024, 03:03 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / पुलिस से बचने के लिए पुल से कूदा शराब तस्कर, टूट गए दोनों पैर