मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़ / कुएं से मिली नवविवाहित पति-पत्नी की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, गया से चौंकाने वाला मामला

कुएं से मिली नवविवाहित पति-पत्नी की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, गया से चौंकाने वाला मामला

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

गया: बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पथरा गांव के मठ टोला में एक कुएं से नवविवाहित पति-पत्नी के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय मिथिलेश कुमार और उसकी 18 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी, लेकिन उनके इस दुखद अंत से इलाके में हड़कंप मच गया है।

परिजनों को नहीं पता, कब गिरे या कूदे कुएं में
मिथिलेश के पिता ने बताया कि दोनों पति-पत्नी रात को खाना खाकर सो गए थे। कब और कैसे कुएं में गिरे या कूदे, इसका पता नहीं चल पाया है। जब सुबह दोनों घर में नहीं दिखे, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद घर के पास स्थित कुएं में उनका शव मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, और आमस थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित आर्टिकल्स

समस्तीपुर में बड़ा हंगामा: थाने से चोरी की 16 लीटर शराब, 6 महिलाओं का चौंकाने वाला कारनामा

आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार, समस्तीपुर क्राइम न्यूज में बड़ी सफलता

बिहार में एक और हाईवे लुटेरा गैंग गिरफ्तार, सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी सफलता

GRP थाने से फरार हुए दो शराब माफिया, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

मुजफ्फरपुर में दबंगों का कहर: ईंट फैक्ट्री के ऑफिस में भीषण आग, जानिए चौंकाने वाली वजह

तीन महीने पहले हुई थी शादी, झगड़े की चर्चा
मिथिलेश की शादी तीन महीने पहले झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। हो सकता है, यह घटना आपसी विवाद का नतीजा हो, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों की ओर से नहीं मिली कोई शिकायत
आमस थाना प्रभारी प्रियनंदन आलोक ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सटीक वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 24, 2024, 11:49 पूर्वाह्न IST

बिहार न्यूज़ / कुएं से मिली नवविवाहित पति-पत्नी की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, गया से चौंकाने वाला मामला