एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

मनोरंजन

Rajpal Yadav ने तिहाड़ में किया सरेंडर, चेक बाउंस केस में बड़ा मोड़

बिहार न्यूज़ / बिहार में बेखौफ अपराधियों का कहर:आरा में युवक की गोली मारकर कर दी हत्या, बेगूसराय में दो हत्याएं

बिहार में बेखौफ अपराधियों का कहर:आरा में युवक की गोली मारकर कर दी हत्या, बेगूसराय में दो हत्याएं

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बेखौफ अपराधियों का आतंक, पुलिस जांच में जुटी

बिहार: राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बेगूसराय और आरा से आईं दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को दहला दिया है। बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में रविवार शाम को दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि आरा में रविवार रात एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

संबंधित आर्टिकल्स

बिजनेसमैन का बेटा अपनी ही थार से लापता, क्या किसी गुफा में कैद है नमन? परिजनों ने जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

बेगूसराय में दो हत्याएं, इलाके में फैली सनसनी
बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पहली घटना घाघरा गांव में हुई, जहां 40 वर्षीय अरुण सदा का शव पेड़ से लटका मिला। वहीं दूसरी घटना चंद्रभागा नदी किनारे घटी, जहां 61 वर्षीय फूलों महतो का शव बरामद हुआ। पुलिस दोनों ही घटनाओं में हत्या की आशंका जता रही है और मामले की गहन जांच कर रही है।

आरा में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद का शक


आरा के इब्राहिम नगर मोहल्ले में रविवार रात एक और दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां हथियारबंद अपराधियों ने शशिकांत महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिहार में बढ़ते अपराधों से बढ़ी चिंता
बिहार में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं राज्य में बढ़ते अपराध पर सवाल खड़े कर रही हैं। बेगूसराय और आरा की घटनाओं ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अपराधियों के बेखौफ होने से जनता में भय का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 24, 2024, 11:24 पूर्वाह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार में बेखौफ अपराधियों का कहर:आरा में युवक की गोली मारकर कर दी हत्या, बेगूसराय में दो हत्याएं