टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / बिजनेसमैन का बेटा अपनी ही थार से लापता, क्या किसी गुफा में कैद है नमन? परिजनों ने जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

बिजनेसमैन का बेटा अपनी ही थार से लापता, क्या किसी गुफा में कैद है नमन? परिजनों ने जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से व्यवसायी का बेटा नमन सिंह कई दिनों से लापता है और उसकी थार गाड़ी मुंगेर में लावारिस हालत में मिली है। 21 सितंबर को अपने दोस्त विशाल से मिलने के लिए घर से निकला नमन अब तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों को शक है कि नमन की हत्या कर दी गई है या उसे तंत्र-मंत्र के लिए किसी गुफा में कैद किया गया है।

गाड़ी मिली, लेकिन नमन का कोई सुराग नहीं

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भीखनपुरा से नमन सिंह अपनी थार गाड़ी से निकला था। जब वह कई दिनों तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आखिरकार उसकी थार गाड़ी मुंगेर में मिली, लेकिन नमन का कोई अता-पता नहीं चला। पुलिस ने शुरू में FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया था, लेकिन परिजनों के विरोध के बाद जीरो FIR दर्ज कर मुंगेर पुलिस को मामला सौंपा गया है।

परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप

संबंधित आर्टिकल्स

Tejashwi Yadav Bihar Yatra: तेजस्वी की नई यात्रा से बिहार राजनीति में बढ़ी हलचल

Bihar politics Live Bihar Band: पीएम मोदी की मां को लेकर विवाद गहराया, 4 सितम्बर को एनडीए ने किया बंद का ऐलान

Bihar News Today Live: राहुल गांधी का बड़ा आरोप और पूरे राज्य की ताज़ा खबरें

Bihar Latest News Today Live: प्रशांत किशोर का चौंकाने वाला बयान – बिहार राजनीति में हलचल | Bihar Latest News

शिवनाथ की शादी पर छाया संकट: सहारा इंडिया ने कैसे तोड़ी उसकी उम्मीदें?

मुजफ्फरपुर में सांस लेना भी मुश्किल! प्रदूषण के अलर्ट जोन में पहुंचते ही बिगड़े हालात

नमन की मां विद्योत्तमा सिंह का कहना है कि यह मामला साधारण नहीं है। नमन को तंत्र-मंत्र की किसी साजिश के तहत गायब किया गया है। उनका आरोप है कि नमन के दोस्त विशाल और उसकी मां वीणा देवी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। वीणा देवी को तंत्र-मंत्र में काफी रुचि है, और परिजन मान रहे हैं कि नमन को किसी तांत्रिक क्रिया के लिए कैद किया गया है।

तंत्र-मंत्र के चक्कर में हो सकता है अपहरण

परिजनों के अनुसार, नमन को तंत्र विद्या की सिद्धि के लिए किसी गुफा में कैद किया जा सकता है। नमन की मां ने बताया कि उन्हें पंडितों और साधुओं ने यह कहा कि नमन को तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसाया गया है। नमन के दोस्त विशाल का रांची और बेगूसराय में मकान है और परिजन विशाल और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

नमन की शिक्षा और परिवारिक पृष्ठभूमि

नमन सिंह ने मुजफ्फरपुर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ली और फिलहाल वह रांची में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसकी दो बहनें हैं, एक डॉक्टर है और दूसरी एमबीए कर रही है। नमन के लापता होने से पूरा परिवार सदमे में है और पुलिस से जल्द से जल्द उसके खोज की मांग कर रहा है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 28, 2024, 12:33 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिजनेसमैन का बेटा अपनी ही थार से लापता, क्या किसी गुफा में कैद है नमन? परिजनों ने जताई तंत्र-मंत्र की आशंका