ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

बिहार न्यूज़ / बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदहाली: बारिश में छत से टपक रहा पानी, मरीज और परिजन रातभर परेशान

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदहाली: बारिश में छत से टपक रहा पानी, मरीज और परिजन रातभर परेशान

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार के सरकारी अस्पतालों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, और इसकी ताजा मिसाल मुंगेर के सदर अस्पताल से आई है। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने अस्पताल की जर्जर छत की पोल खोल दी है, जिसके चलते वार्डों में पानी टपकने लगा और मरीजों को रातभर परेशान होना पड़ा।

छत से टपकते पानी ने बढ़ाई मरीजों की मुश्किलें

मुंगेर सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में छत से टपक रहे पानी के कारण मरीजों को बिस्तर लेकर इधर-उधर भागना पड़ा। जिन मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया था, वे पूरी रात बारिश से बचने की कोशिश करते रहे। वार्ड में जगह न मिलने पर कई मरीजों को बरामदे में भर्ती किया गया, जहां खुले आसमान के नीचे उनका बुरा हाल हो गया।

बरामदे में भर्ती मरीजों पर दोहरी मार

बरामदे में भर्ती मरीजों के लिए मुसीबतें दोगुनी हो गईं, क्योंकि छत से टपकते पानी के साथ बारिश सीधे उनके बिस्तरों तक पहुंच रही थी। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को रातभर पानी से बचने की जद्दोजहद करनी पड़ी। खासकर दस्त और डायरिया के मरीजों के लिए यह स्थिति और भी कठिनाई भरी रही।

अस्पताल प्रशासन का बयान

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रमन कुमार ने बताया कि जर्जर छत के बारे में सिविल सर्जन को जानकारी दी गई है। हालांकि, जनवरी तक 100 बेड का नया मॉडल अस्पताल तैयार हो जाएगा, जहां मरीजों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। फिलहाल, मौजूदा भवन काफी पुराना है और उसकी मरम्मत से कोई विशेष फायदा नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 28, 2024, 12:49 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदहाली: बारिश में छत से टपक रहा पानी, मरीज और परिजन रातभर परेशान