पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक और निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढह गया है। ‘बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु’ के निर्माण के दौरान पिलर पर गार्डर रखते समय यह हादसा हुआ, जिसमें पुल का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यह पुल 1600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है, और इसके पूरा होने पर समस्तीपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को पटना के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से जोड़ा जाएगा, जिससे यातायात की सुविधाओं में सुधार होगा। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार रात हुई, लेकिन सौभाग्य से इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

यह घटना बिहार में पुल निर्माण में हो रही खामियों की ओर इशारा करती है, जहां हाल ही में कई पुल गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

इसे भी पढ़े :-