एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

मनोरंजन

Rajpal Yadav ने तिहाड़ में किया सरेंडर, चेक बाउंस केस में बड़ा मोड़

बिहार न्यूज़ / GRP थाने से फरार हुए दो शराब माफिया, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

GRP थाने से फरार हुए दो शराब माफिया, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां रविवार की रात दो शराब माफिया जीआरपी थानाध्यक्ष कक्ष से फरार हो गए। इन माफियाओं को रेल पुलिस और आरपीएफ ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। माफियाओं के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस तुरंत उसके खिलाफ अपनी टीम बुलाकर चपेमारी करना चालू कर दी है ।

थानाध्यक्ष कक्ष से फरार हुए शराब माफिया
इस घटना के बाद जीआरपी के वरीय अधिकारियों ने इसे प्रथम दृष्ट्या पुलिस की लापरवाही माना है। जीआरपी थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी गैर-मौजूदगी के कारण दोनों माफिया खिड़की के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने फरार माफियाओं पर शराब तस्करी और पुलिस अभिरक्षा से भागने का मामला दर्ज कर लिया है और उनके खिलाफ सख्त सजा की देने की कारवाई की जा रही है ।

संबंधित आर्टिकल्स

समस्तीपुर में बड़ा हंगामा: थाने से चोरी की 16 लीटर शराब, 6 महिलाओं का चौंकाने वाला कारनामा

आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार, समस्तीपुर क्राइम न्यूज में बड़ी सफलता

शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा: मुजफ्फरपुर में महिला गिरफ्तार, जानिए उसकी शातिर कहानी

बिहार में एक और हाईवे लुटेरा गैंग गिरफ्तार, सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी सफलता

कुएं से मिली नवविवाहित पति-पत्नी की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, गया से चौंकाने वाला मामला

मुजफ्फरपुर में दबंगों का कहर: ईंट फैक्ट्री के ऑफिस में भीषण आग, जानिए चौंकाने वाली वजह

विदेशी शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी
रेल पुलिस के अनुसार, त्योहार के मौसम में ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस के जनरल कोच में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन की तलाशी ली गई, जिसमें झोले, बैग और सीमेंट की बोरियों में बीयर और व्हिस्की की बोतलें बरामद हुईं। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान गया जिले के निवासी अमित कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से कुल 158 लीटर शराब जब्त की, जिसमें कई ब्रांड के बीयर शामिल थे।

लापरवाही के घेरे में डेहरी जीआरपी थानाध्यक्ष
रेल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार माफियाओं को थानाध्यक्ष के कक्ष में रखा गया था, जबकि थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारी किसी कार्य से अपने आवास गए हुए थे। कक्ष की सुरक्षा के लिए एकमात्र पुलिसकर्मी को छोड़ा गया था। एक घंटे बाद, जब अधिकारी लौटे तो पता चला कि माफिया खिड़की से भाग चुके थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, गया से रेल डीएसपी अमृतेंदु कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, फरार माफियाओं की तलाश तेज कर दी गई है, और उनके पकड़े जाने तक छापेमारी जारी रहेगी।

से भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 24, 2024, 12:43 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / GRP थाने से फरार हुए दो शराब माफिया, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल