Skip to main content
Samastipur News

कुएं से मिली नवविवाहित पति-पत्नी की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, गया से चौंकाने वाला मामला

कुएं से मिली नवविवाहित पति-पत्नी की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, गया से चौंकाने वाला मामला

विज्ञापन

गया: बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पथरा गांव के मठ टोला में एक कुएं से नवविवाहित पति-पत्नी के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय मिथिलेश कुमार और उसकी 18 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी, लेकिन उनके इस दुखद अंत से इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

परिजनों को नहीं पता, कब गिरे या कूदे कुएं में
मिथिलेश के पिता ने बताया कि दोनों पति-पत्नी रात को खाना खाकर सो गए थे। कब और कैसे कुएं में गिरे या कूदे, इसका पता नहीं चल पाया है। जब सुबह दोनों घर में नहीं दिखे, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद घर के पास स्थित कुएं में उनका शव मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, और आमस थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

तीन महीने पहले हुई थी शादी, झगड़े की चर्चा
मिथिलेश की शादी तीन महीने पहले झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। हो सकता है, यह घटना आपसी विवाद का नतीजा हो, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों की ओर से नहीं मिली कोई शिकायत
आमस थाना प्रभारी प्रियनंदन आलोक ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सटीक वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े :–

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें