Skip to main content

बिहार की इनामी ‘लेडी डॉन’ गिरफ्तार: आर्ट ऑफ लिविंग ट्रेनर से अपराध की दुनिया तक का सफर

बिहार की इनामी 'लेडी डॉन' गिरफ्तार: आर्ट ऑफ लिविंग ट्रेनर से अपराध की दुनिया तक का सफर

East Champaran, Bihar News: बिहार में एक कुख्यात महिला अपराधी, जिसे ‘लेडी डॉन’ के नाम से जाना जाता था, को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। गिरफ्तार महिला का नाम रीता सिंह है, जो लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय थी और उस पर बिहार सरकार ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

कई आपराधिक मामलों में वांछित थी ‘लेडी डॉन’


रीता सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर आरोपों में कुल आठ मामले दर्ज थे। रीता सिंह का संबंध एक प्रतिबंधित संगठन ‘आज़ाद हिन्द फौज’ से भी रहा है, जिससे वह और भी खतरनाक मानी जाती थी। उसे गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, रीता पताही थाना क्षेत्र के बेतौना गांव की रहने वाली है। उसके पति की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद रीता ने अपराध की दुनिया में कदम रखा।

आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ने के बाद भी अपराध नहीं छोड़ा


रीता सिंह ने अपने पति की मौत के बाद घर छोड़ दिया और श्री श्री रविशंकर के ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ कार्यक्रम से जुड़ गई। वह जेलों में जाकर कैदियों को आर्ट ऑफ लिविंग की ट्रेनिंग भी देती थी, लेकिन इसके बावजूद वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल रही।

रीता सिंह के खिलाफ लंबी फेहरिस्त


रीता सिंह पर पकड़ीदयाल थाना में हत्या के प्रयास का मामला, फेनहारा थाना में लूट और रंगदारी के दो केस, पताही थाना में लूट, हत्या, रंगदारी और अन्य आपराधिक मामलों के चार केस और मधुबन थाना में रंगदारी का एक मामला दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि वह पिछले कई मामलों में फरार चल रही थी और कुल 50 हजार रुपये का इनाम उसके सिर पर था।

एसटीएफ का बड़ा एक्शन


पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पताही थाना और एसटीएफ के एसओजी 8 टीम ने रीता सिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी से जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे में

By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।