Skip to main content
Samastipur News

जहानाबाद के शिक्षक का अनोखा अंदाज, संगीत के साथ बच्चों को सिखा रहे गणित और अंग्रेजी

जहानाबाद के शिक्षक का अनोखा अंदाज, संगीत के साथ बच्चों को सिखा रहे गणित और अंग्रेजी

Updated at :
जहानाबाद के शिक्षक का अनोखा अंदाज, संगीत के साथ बच्चों को सिखा रहे गणित और अंग्रेजी
जहानाबाद के शिक्षक का अनोखा अंदाज, संगीत के साथ बच्चों को सिखा रहे गणित और अंग्रेजी (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Jehanabad : जहानाबाद के काको निवासी शिक्षक विनय कुमार का पढ़ाने का तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संगीत के जरिए बच्चों को गणित के फार्मूले और अंग्रेजी पढ़ाने का उनका अंदाज खासा लोकप्रिय हो गया है।

Kako Viral News: विनय कुमार, जो एक लोक गायक (Vinay Folk Singer) भी हैं, अपने अनोखे Teaching Style Videos के लिए चर्चा में हैं। वह बच्चों को झूम-झूम कर गीतों के माध्यम से गणित और अंग्रेजी सिखाते हैं।

Bihar Shiksha Vibhag: शिक्षक विनय पिछले 25 साल से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Shiksha Vibhag) के तहत कई मंचों पर अपने अनोखे अंदाज से बच्चों को पढ़ाने का काम किया है। इन्होंने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि अन्य जिलों में भी चर्चा बटोरी है।

BPSC Teacher: विनय कुमार ने बताया कि कोरोना के समय घर पर रहते हुए उन्होंने संगीत के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का यह तरीका इजाद किया। उनके द्वारा बनाई गई Teacher Video और Teaching Style Videos Viral हो चुके हैं और कई मंचों पर सराहे गए हैं।

Vinay Folk Singer: विनय न केवल शिक्षक हैं, बल्कि एक प्रतिभाशाली लोक गायक भी हैं। उन्होंने आकाशवाणी, दूरदर्शन और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने गीतों की प्रस्तुति दी है। उनके गाने बिहार की विलुप्त होती सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करने का प्रयास भी हैं।

उनकी अनोखी शिक्षण शैली ने उन्हें न केवल एक अच्छे शिक्षक बल्कि एक सांस्कृतिक दूत के रूप में भी प्रसिद्धि दिलाई है।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
सौरभ ठाकुर, Samastipur News के संस्थापक हैं। वे बिहार के समस्तीपुर जिले से हैं और बीते कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, SEO और वेब डेवलपमेंट में काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद मेहनत करके यह हुनर सीखा है और आज समस्तीपुर व बिहार से जुड़ी खबरों को स्थानीय पाठकों तक पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट को चलाते हैं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download