Madhya Pradesh Truck Viral Video: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की सड़क पर अक्सर हम लापरवाही की घटनाएं सुनते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जो हुआ, वो हैरान कर देने वाला है। एक ट्रक चालक की छोटी सी लापरवाही ने कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। ट्रक चालक ने वाहन को चालू हालत में छोड़कर केवल गुटखा लेने के लिए ट्रक से उतर गया, लेकिन उसे अंदाज़ा नहीं था कि उसके इस कदम से सड़क पर कोहराम मच सकता है।
सामने खड़े टैंकर से टकराने के बाद ट्रक की वजह से एक कार भी हादसे की चपेट में आ गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसे बेपरवाह ड्राइवरों पर लगाम कब लगेगी? क्या सड़क सुरक्षा के नियम सिर्फ कागज़ों में ही सीमित रह गए हैं?
इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने से कितनी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं — और इससे आम जनता कैसे प्रभावित हो सकती है।
Madhya Pradesh Truck Viral Video: लापरवाह ट्रक चालक ने स्टार्ट ट्रक छोड़ गुटखा लेने चला गया
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ट्रक चालक की भारी लापरवाही सामने आई। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ट्रक को स्टार्ट स्थिति में छोड़कर गुटखा लेने चला गया। इसी दौरान ट्रक खुद-ब-खुद आगे बढ़ गया और सामने खड़े एक टैंकर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह पास में खड़ी एक कार से टकरा गया।






















