Skip to main content
Samastipur News

Viral Video: Youtuber पर ट्रेन में जानलेवा हमला! Hemkunt Express में मौत का सफर – वीडियो बना तो खींच लिया गया पैर!

829K सब्सक्राइबर वाले Youtuber Mr. Vishal पर Hemkunt Express में यात्रा के दौरान हमला, पैंट्री स्टाफ की ओवरचार्जिंग का किया था खुलासा।

विज्ञापन

Viral Video: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भारतीय रेलवे में सफर करना जितना रोमांचक होता है, उतना ही खतरनाक भी बन सकता है—अगर आप सच्चाई दिखाने की हिम्मत करें। कुछ ऐसा ही हुआ भारत के एक मशहूर ट्रैवल व्लॉगर Mr. Vishal के साथ, जिनके YouTube चैनल “Mr. Vishal” पर 829K सब्सक्राइबर्स हैं। Vishal अक्सर ट्रेन से यात्रा कर अपने अनुभव को व्लॉग के ज़रिए साझा करते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी Hemkunt Express की यात्रा उनके लिए डरावना सपना बन गई।

खबर सुनें
विज्ञापन

यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रेन के पैंट्री स्टाफ द्वारा यात्रियों से ओवरचार्जिंग और गैरकानूनी बिक्री का पर्दाफाश किया। Vishal जैसे ही यह सब वीडियो में रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने TT से उनकी शिकायत कर दी और इसके बाद शुरू हुआ एक खतरनाक सिलसिला। ट्रेन में ही उन पर जानलेवा हमला हुआ—उनका पैर खींचकर नीचे गिराने की कोशिश की गई और उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई गई।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

Mr. Vishal का ट्रैवल व्लॉग बना हमले की वजह

Hemkunt Express में यात्रा करते Youtuber Mr. Vishal, ट्रेन पैंट्री स्टाफ द्वारा जानलेवा हमले का शिकार, वीडियो बनाते समय झगड़ा
Viral Video Mr. Vishal

Mr. Vishal, जिनके यूट्यूब चैनल “Mr. Vishal” पर 829K सब्सक्राइबर्स हैं, अक्सर ट्रेनों में सफर करते हुए व्लॉग बनाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसका टाइटल था “ट्रेन पैंट्री वालों ने किया JaanLe*a हमला 😭 – 14609 Hemkunt Express”। इस वीडियो में उन्होंने ट्रेन के पैंट्री स्टाफ की ओर से यात्रियों के साथ की जा रही अनियमितताओं को उजागर किया।

इसे भी पढ़े

पैंट्री में ओवरचार्जिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग का विवाद

Mr. Vishal अपनी यात्रा में M1 कोच की सीट नंबर 60 पर सफर कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन चली, उन्होंने ₹15 की पानी की बोतल मांगी, लेकिन उन्हें ₹20 की लोकल पानी की बोतल थमा दी गई। इसके बाद उन्होंने ₹20 का नींबू पानी और फिर ₹20 की कॉफी ली, जिसकी वास्तविक कीमत ₹10 थी। यही नहीं, ₹40 की मैगी उन्हें ₹50 में दी गई।

Mr. Vishal इन सब बातों को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे, ताकि वो अपने दर्शकों को असलियत दिखा सकें। लेकिन यहीं से विवाद की शुरुआत हुई। कुछ यात्रियों ने इस बात की शिकायत TTE से कर दी कि Vishal लगातार वीडियो बना रहे हैं और कुछ दिन पहले ही उन्हें वाराणसी में मारा भी गया था।

इसे भी पढ़े

Vishal पर ट्रेन में हुआ जानलेवा हमला

Hemkunt Express में यात्रा करते Youtuber Mr. Vishal, ट्रेन पैंट्री स्टाफ द्वारा जानलेवा हमले का शिकार, वीडियो बनाते समय झगड़ा
Viral Video Mr. Vishal

विवाद बढ़ने के बाद Mr. Vishal ने रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। जब ट्रेन अंबाला पहुंची और आगे बढ़ी, तब Vishal सोने चले गए। लेकिन कुछ देर बाद पैंट्री स्टाफ के कुछ सदस्य उनकी सीट पर पहुंचे और पूछा, “क्या आपने हम पर शिकायत की है?” Vishal ने इससे इंकार किया, तो पैंट्री स्टाफ ने उन्हें नीचे आने के लिए कहा।

जब उन्होंने मना किया, तब एक कर्मचारी ने उनका पैर पकड़कर खींचना शुरू कर दिया और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में Vishal को चोटें आईं। यह एक जानलेवा हमला था, जो केवल एक व्लॉगर के द्वारा सच्चाई दिखाने की वजह से हुआ।

इसे भी पढ़े

पुलिस और रेलवे की बेरुखी

हमले के बाद Vishal ने दोबारा रेलवे में शिकायत दर्ज कराई और जब ट्रेन कठुआ रेलवे स्टेशन पहुंची, तो उन्होंने वहां उतरकर लोकल पुलिस से मदद मांगी। लेकिन रेलवे पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। एक तरफ जहां यात्री ट्रेनों में सुरक्षित सफर की उम्मीद करते हैं, वहीं ऐसी घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

यूट्यूबर की हिम्मत और सवाल

Mr. Vishal की यह कहानी ना केवल एक व्लॉगर की हिम्मत को दिखाती है, बल्कि सिस्टम में फैली लापरवाही और भ्रष्टाचार की तस्वीर भी पेश करती है। रेलवे पैंट्री स्टाफ द्वारा ओवरचार्जिंग, शिकायत करने पर हमले और फिर पुलिस की उदासीनता – ये सभी बातें भारतीय रेलवे की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं।

ट्रेन पैंट्री वालों ने किया JaanLeva हमला 😭 – 14609 Hemkunt Express

अब सवाल यह उठता है कि क्या वीडियो बनाना और सच्चाई दिखाना अपराध है? अगर कोई यात्री असली अनुभव साझा करता है तो क्या उस पर हमला किया जाना चाहिए?

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

इन्हे भी पढ़ें:-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें