Khushboo Patani Viral Video: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की जब देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए दुश्मनों को करारा जवाब दिया, तो पूरे भारत में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और सेना से रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी का है। उन्होंने रविवार को एक वीडियो पोस्ट कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खुलकर तारीफ की और कहा कि “भारत ने अपनी असली ताकत दिखा दी है… और पाकिस्तान ने ब्रह्मोस की शक्ति भी देख ली होगी।”
उनका यह बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसे भारतीय सेना की जीत के रूप में देख रहे हैं। मेजर खुशबू का यह वीडियो एक नई चर्चा को जन्म दे रहा है – क्या भारत ने अब सैन्य रणनीतियों में एक नया युग शुरू कर दिया है? उन्होंने चार मिनट 48 सेकेंड में देशवासियों को गौरवान्वित कर देने वाली बात कही है। वीडियो देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
Khushboo Patani Viral Video: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मेजर खुशबू पाटनी ने दिया जोरदार बयान
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में की गई एक रणनीतिक सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है। इस अभियान में भारत की सैन्य ताकत और कूटनीतिक चतुराई का प्रदर्शन देखने को मिला। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मेजर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मेजर खुशबू पाटनी ने रविवार को चार मिनट 48 सेकंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ब्रह्मोस मिसाइल की भूमिका की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा –
“भारत ने अपनी ताकत दिखा दी है। पाकिस्तान ने ब्रह्मोस की ताकत भी देख ली होगी। यह कोई साधारण कदम नहीं था, बल्कि एक सोच-समझकर रची गई रणनीति थी।”























