Oppo K14 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। इसी बीच कंपनी ने अपना नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है, जिसमें बैटरी और डिस्प्ले को लेकर खास फोकस किया गया है। नए फोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम कीमत में दमदार फीचर्स चाहते हैं।

Oppo K14 5G: डिस्प्ले, कैमरा और डिजाइन में क्या है खास?

नया लॉन्च हुआ Oppo K14 5G मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है। इसमें 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz refresh rate के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूथ अनुभव मिलेगा।डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक बताई जा रही है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। डिजाइन के मामले में फोन तीन कलर ऑप्शन Icy Blue, Prism Violet और Prism White में उपलब्ध है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें 50MP का AI primary camera दिया गया है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। कैमरा में AI Recompose, AI Eraser 2.0 और AI Clarity Enhancer जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए पर्याप्त माना जा सकता है।

बैटरी, परफॉर्मेंस और कीमत: क्या है खास ऑफर?

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh battery है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यूजर्स को पूरे दिन का बैकअप मिल सकता है।इसके साथ 45W fast charging सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकता है।परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जाता है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है, जिसमें कई AI features भी शामिल हैं।

सुरक्षा और मजबूती के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से बचाती है।कीमत की बात करें तो इसका शुरुआती वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 21,999 रुपये तक जाता है। बैंक ऑफर्स के तहत 1,000 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है।

बजट सेगमेंट में यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो लंबी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स चाहते हैं। मौजूदा प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह फोन बाजार में अच्छी पकड़ बना सकता है।

यह भी पढ़ें:- iQOO Z11x 5G की पहली सेल शुरू, 7200mAh बैटरी वाले फोन पर कंपनी दे रही बढ़िया डिस्काउंट