स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है। Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खासतौर पर हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स और गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें इनबिल्ट कूलिंग फैन, पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं।

Huawei प्राइस और डिजाइन: प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री

नए स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 1,15,000 रुपये रखी गई है, जबकि 16GB + 1TB वेरिएंट करीब 1,28,600 रुपये में उपलब्ध है। फिलहाल इसे चीन में बिक्री के लिए पेश किया गया है।डिजाइन की बात करें तो यह फोन गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इसमें प्रीमियम फिनिश के साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी गई है। खास बात यह है कि इसमें गेमिंग के दौरान हीट कंट्रोल के लिए टर्बो कूलिंग फैन दिया गया है, जो इसे दूसरे smartphones से अलग बनाता है।यह लॉन्च tech launch और premium smartphone सेगमेंट में कंपनी की मजबूत वापसी का संकेत माना जा रहा है।

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स: कैमरा से लेकर बैटरी तक दमदार

Huawei स्मार्टफोन में 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 8000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए शानदार अनुभव देता है।फोन में Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है, जो fast performance और मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम है।कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है:

  • 50MP प्राइमरी कैमरा
  • 40MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 50MP टेलीफोटो कैमरा

फ्रंट में 13MP कैमरा मिलता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अच्छा है।बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W wired और 80W wireless fast charging सपोर्ट करती है।

संबंधित खबरें (Also Read)