Skip to main content
Samastipur News

₹6000 की छूट के साथ शुरू हुई iQOO 15 Apex Edition की सेल, फटाफट चेक करिए ऑफर डिटेल्स

iQOO 15 Apex Edition की सेल शुरू हो गई है। इसमें आइकू 15 की तरह ही दमदार फीचर्स मिलेंगे। सबसे खास बात तो यह है कि कंपनी इस पर बंपर डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे

विज्ञापन

अगर आप गेमर हैं और एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें आपको घंटों गेमिंग के बाद भी जबरदस्त परफॉर्मेंस, लंबा बैटरी बैकअप और स्मूद डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिले, तो फिर iQOO 15 Apex Edition आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस मॉडल को आइकू ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल iQOO 15 का नया वेरिएंट है, जिसकी सेल शुरू हो गई है। इसमें आइकू 15 की तरह ही दमदार फीचर्स मिलेंगे। सबसे खास बात तो यह है कि कंपनी इस पर बंपर डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इस मॉडल को सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कीमत और ऑफर्स के बारे में।

खबर सुनें
विज्ञापन

क्या है मॉडल की कीमत?

iQOO 15 Apex Edition को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल है। कीमत कि बात करें, तो इन वेरिएंट्स की कीमत ₹72,999 और ₹79,999 है.

विज्ञापन

क्या मिल रहे ऑफर्स?

कंपनी मॉडल के दोनों वेरिएंट्स पर 6000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिससे इस मॉडल की कीमत लॉन्च प्राइस से घटकर 66,999 रुपये और 73,999 रुपये हो जाएगी। ऐसे में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह बेस्ट डील है।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

iQOO 15 Apex Edition में iQOO 15 वाले फीचर्स ही मिलेंगे। ऐसे में –

इस मॉडल में भी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ में 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स किसी और डिवाइस को भी चार्ज कर सकेंगे। यह लंबा बैटरी बैकअप देगा, जिससे गेमर्स आसानी से घंटों फोन चार्ज किए बिना गेम खेल सकेंगे।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें भी पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिससे हेवी गेमिंग के दौरान भी फोन हैंग नहीं करेगा और बढ़िया परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। यह फोन OriginOS 6 (Android 16 पर बेस्ड) पर काम करता है।

iQOO 15 की तरह Apex Edition में भी 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.85-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिससे गेमर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और जबरदस्त विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

फोटोग्राफी कि बात करें, तो इसमें भी 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 9020mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 120fps तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट

Kanika karn
लेखक के बारे मेंBy Kanika karn
Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें