Skip to main content
Samastipur News

9020mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 120fps तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट

Vivo ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो टीज किया है, जिसमें Vivo T5 Pro Coming Soon लिखा हुआ है। साथ ही टीजर के जरिए कंपनी ने कन्फर्म किया है कि मॉडल

विज्ञापन

Vivo V70 FE के बाद अब चाइनीज टेक कंपनी अपने T सीरीज में नया मॉडल Vivo T5 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी का यह मॉडल पिछले साल आए Vivo T4 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है और इस मॉडल की खासियत इसकी बड़ी बैटरी है. कंपनी इस अपकमिंग मॉडल में 9020mAh की बड़ी बैटरी देने वाली है। साथ ही बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह मॉडल स्लिम डिजाइन के साथ आएगा, जिससे अपने सेगमेंट में यह सबसे अलग और पावरफुल ऑप्शन रहेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस मॉडल के इंडिया लॉन्च डेट को रिवील नहीं किया है, लेकिन इस मॉडल के कुछ फीचर्स और डिजाइन की झलक कंपनी ने रिवील करनी शुरू कर दी है।

खबर सुनें
विज्ञापन

कंपनी ने X पर शेयर किया टीजर

Vivo ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो टीज किया है, जिसमें Vivo T5 Pro Coming Soon लिखा हुआ है। साथ ही टीजर के जरिए कंपनी ने कन्फर्म किया है कि मॉडल ऑफिशियल साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा। सबसे खास बात, तो यह है कि ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर इस मॉडल के लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है।

विज्ञापन

9,020mAh बड़ी बैटरी वाला स्लिम फोन

Vivo T5 Pro को लेकर कंपनी का दावा है, कि 9,020mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह मॉडल दुनिया का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होने वाला है। देखा जाए तो, यह मॉडल गेमिंग स्मार्टफोन होने वाला है, क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी के साथ गेमर्स को 120fps तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह OriginOS पर काम करेगा। हालांकि, कंपनी ने इस मॉडल के फीचर्स से जुड़ी और जानकारी अभी शेयर नहीं की है।

लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मॉडल में डुअल कैमरा सेटअप, बड़ा डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon चिपसेट मिल सकता है।

लॉन्च डेट कि बात करें, तो कंपनी इसे अप्रैल के मिड तक लॉन्च कर सकती है। साथ ही यह फोन 30 से 45 हजार के प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Honor 600 सीरीज लॉन्च के करीब, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी से मचेगी धूम

Kanika karn
लेखक के बारे मेंBy Kanika karn
Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें