OnePlus Nord 6: स्मार्टफोन बाजार में एक और बड़ा लॉन्च जल्द देखने को मिल सकता है। टेक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नए मिड-रेंज फ्लैगशिप फोन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ताजा लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी लोकप्रिय नॉर्ड सीरीज के नए मॉडल को अप्रैल 2026 में पेश कर सकती है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कई सर्टिफिकेशन और टिप्स्टर रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, जिनमें इसके दमदार बैटरी बैकअप और अपग्रेडेड फीचर्स की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि नया मॉडल पिछली पीढ़ी के फोन का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसमें परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
OnePlus Nord 6: लॉन्च टाइमलाइन और संभावित फीचर्स
टेक टिप्स्टर योगेश बरार की रिपोर्ट के अनुसार OnePlus Nord 6 को कंपनी अप्रैल 2026 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में इसके लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन कंपनी के दूसरे मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन भी हो सकता है, जिसे पहले कुछ बाजारों में पेश किया जा चुका है। अगर ऐसा होता है तो नए फोन में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
लीक्स में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बैटरी लाइफ आज सबसे अहम फीचर बन चुकी है, इसलिए कंपनी इस पर खास ध्यान दे सकती है।
संभावित फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें निम्न अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं:






















