अप्रैल के तीसरे हफ्ते Oppo-Vivo से लेकर कई मॉडल लॉन्च के लिए लाइन में लगे हैं। बजट से लेकर मिड-रेंज तक हर प्राइस सेगमेंट में एक मॉडल भारत में एंट्री मारने वाला है। किसी में दमदार बैटरी मिलने वाली है, तो किसी में बड़ा डिस्प्ले , तो वहीं किसी में बढ़िया कैमरा और फीचर्स। सबसे खास बात तो गेमर्स के लिए भी इस हफ्ते एक मॉडल लॉन्च होने वाला हो। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो फिर इफ हफ्ते आपको मिलेंगे 5 नए ऑप्शन। तो फिर चलिए जानते हैं कौन-कौन से मॉडल इस हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं।
Infinix Note 60 Pro
हफ्ते की शुरुआत होने वाली है Infinix Note 60 Pro से। यह मॉडल 13 अप्रैल यानी आज लॉन्च होने वाला है। यह खास गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें गेमर्स को 120FPS गेमिंग सपोर्ट मिलेगा, यानी गेम का हर मूवमेंट एकदम स्मूद दिखाई देगा। बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट देगी। यह ज्यादा पावरफुल तो नहीं, पर गेमिंग के दौरान अच्छा परफॉर्मेंस देगा। इस बार कंपनी अपने नए मॉडल में Active Matrix Display के साथ बैक पैनल पर कस्टम LED लाइट्स डिजाइन दे रही है, जो इसे बाकी से अलग बनती है। फोटोग्राफी की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Redmi A7 Pro
दूसरे नंबर पर है Redmi का अपकमिंग मॉडल Redmi A7 Pro. यह मॉडल भी Infinix Note 60 Pro के साथ आज लॉन्च होने वाला है। इसमें 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्लेब और 6300mAh की बैटरी मिलने वाली है। साथ ही इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेगा। कंपनी इसे बजट रेंज में लॉन्च करने वाली है।
Realme Narzo 100 Lite
तीसरे नंबर पर है Realme का नया Narzo 100 Lite, जो भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च होगा. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8-इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। यह मॉडल भी बजट रेंज में लॉन्च होने वाला है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Free Fire MAX के नए Redeem Codes जारी, क्लेम करें फ्री गन स्किन और डायमंड्स

Realme ने गिराई कीमत! 6000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा वाला फोन अब बेहद सस्ता

9020mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा Vivo का नया फोन, जानिए क्या होगा खास

12 अप्रैल के Free Fire MAX कोड्स से पाएं फ्री में डायमंड, नए कैरेक्टर और ढेरों इनाम

Vivo T5 Pro
चाइनीज टेक कंपनी वीवो भी अपना नया दमदार मॉडल Vivo T5 Pro लॉन्च करने वाली है। यह भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस मॉडल की खासियत इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी होने वाली है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलेगा।
OPPO F33 Series
ओप्पो भी अपने OPPO F33 Series के तहत दो नए मॉडल्स OPPO F33 और F33 Pro 15 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। फिलहाल कंपनी ने मॉडल्स के फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ फीचर्स रिवील कर दिए हैं। जैसे कि दोनों मॉडल्स में धूल और पनि से बचाव के लिए IP69K रेटिंग दी गई है। प्रो मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही दोनों मॉडल्स में एआई फीचर्स फोटोग्राफी के लिए मिल सकते हैं।
यह भी पढें: Realme ने गिराई कीमत! 6000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा वाला फोन अब बेहद सस्ता






