अगर आप भी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें आपको बड़ी बैटरी, बढ़िया परफॉर्मेंस और अच्छे फीचर्स मिले, तो फिर आपके लिए OnePlus Nord 6 बढ़िया ऑप्शन है। क्योंकि, इस फोन में वो सारी खासियत है, जो हर यूजर्स को चाहिए होती है। इस मॉडल में आपको 9000mAh की बैटरी मिलेगी। साथ में दमदार परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट भी। खास बात यह है कि इस मॉडल की सेल शुरू हो चुकी है और कंपनी इस पर जबरदस्त ऑफर्स दे रही है। ऐसे में अगर आप भी इस मॉडल को खरीदना चाहते हैं, तो फिर जानिए यहां इसकी कीमत और ऑफर्स के बारे में।
कीमत और ऑफर्स
OnePlus Nord 6 में आपको दो वेरिएंट्स 8GB RAM + 256GB और 12GB + 256GB ऑप्शन मिलेंगे। इनकी कीमत कि बात करें, तो बेस मॉडल की कीमत 38,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। इस मॉडल को आप वनपल्स के ऑफिशियल साइट के अलावा अमेजन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी इस मॉडल पर Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, अगर आप Axis और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। ऐसे में आप इस मॉडल को लॉन्च प्राइस से कम में खरीद सकेंगे।
OnePlus Nord 6 में क्या मिलेंगे फीचर्स?
डिस्प्ले: मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, डिस्प्ले में 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 450 PPI और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले में Crystal Guard दिया गया है। यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP66, IP68, IP69/IP69K रेटिंग्स के साथ आता है, जिससे फोन के गिरने और धूल-पानी के पड़ने से भी डिस्प्ले को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा।






















