Skip to main content
Samastipur News

₹299 में Vi दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, ऐसे चेक करें आपके एरिया में है या नहीं 5जी नेटवर्क

अगर आप भी Vi यूजर हैं और कंपनी के 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए हम लेकर आए हैं, एक सस्ता प्लान, जिसमें आपको महीने भर की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटे

विज्ञापन

Vodafone-idea (Vi) देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है और अपने यूजर्स के लिए कई सारे किफायती प्लान्स ऑफर करती है। फिलहाल कंपनी धीरे-धीरे देश के कई जगहों में अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही है। ऐसे में कंपनी यूजर्स को कई सारे किफायती 5G प्लान्स ऑफर करती है, जिसमें कंपनी अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। ऐसे में अगर आप भी Vi यूजर हैं और कंपनी के 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए हम लेकर आए हैं, एक सस्ता प्लान, जिसमें आपको महीने भर की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं प्लान के बारे में।

खबर सुनें
विज्ञापन

वीआई का 299 रुपये वाला प्लान

वीआई का 299 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS जैसी बेसिक सुविधाएं मिलेंगी। डेटा कि बात करें, तो इसमें ऐसे तो हर दिन 1GB डेटा का फायदा मिलेगा, लेकिन अगर आप वीआई के 5G यूजर हैं तो आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। यानी आप जितना चाहे उतना अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे चेक करें आपके शहर में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं?

अगर आप चेक करना चाहते हैं, कि आपके एरिया में Vi 5G नेटवर्क अवेलेबल है या नहीं, तो आप आसानी से अपने फोन के जरिए ही चेक कर सकते हैं। इसके लिए ये प्रोसेस फॉलो करें-

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Vi का ऐप डाउनलोड करें।
  • इसके बाद अपने वीआई नंबर से ऐप में लॉगिन कर लें।
  • लॉगिन करते ही ऐप के होमपेज पर आपको Vi 5G सेक्शन या बैनर दिख जाएगा, उस पर क्लिक कर दें।
  • यहां आपको Check 5G Availability या Check Coverage ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें।
  • अब अपने एरिया का पिन कोड डालें।
  • पिन कोड डालते ही आपके इलाके में 5G सर्विस अवेलेबल है या नहीं, आपको पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में नया सिम, BSNL फिर लेकर आया Freedom Plan, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा

Kanika karn
लेखक के बारे मेंBy Kanika karn
Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें