Dhanteras 2025 Amazon Offers: इस धनतेरस पर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon.in ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स की झड़ी लगा दी है। Dhanteras 2025 Amazon Offers के तहत गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। Caratlane, Malabar, Joyalukkas, PN Gadgil और PC Chandra जैसे बड़े ब्रांड्स ने अपने प्रीमियम कलेक्शन Amazon पर लॉन्च किए हैं। इस बार Amazon ने 5 लाख से ज्यादा यूनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स पेश किए हैं, जो 14K, 18K और लैब-ग्रो डायमंड ज्वेलरी में उपलब्ध हैं। कीमतें ₹1,699 से शुरू हो रही हैं यानी हर बजट के लिए कुछ न कुछ खास है।
Amazon Gold Coin और Jewellery पर जबरदस्त डिस्काउंट
धनतेरस 2025 पर अगर आप असली सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon gold coin और हॉलमार्क्ड ज्वेलरी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। Amazon पर 1 ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक के गोल्ड कॉइन मिल रहे हैं। इस फेस्टिव सीज़न कंपनी 20% तक डिस्काउंट, ₹1,000 तक का फ्लैट कूपन, और बैंक ऑफर्स के जरिए 10% इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है।
पिछले साल की तुलना में Amazon पर गोल्ड ज्वेलरी की बिक्री में 96% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस बार के ऑफर्स की लोकप्रियता को दर्शाता है।
Caratlane और Joyalukkas के नए डिजाइन्स पर ऑफर
Caratlane ने इस बार Amazon पर अपनी नई 9K और 14K ज्वेलरी कलेक्शन पेश की है, जो लाइटवेट और मॉडर्न डिज़ाइन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बनाई गई है। वहीं, Joyalukkas Amazon deal के तहत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर 2–3% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।






















