AirFiber Plan Jio : रिलायंस जिओ 5G यूजर्स के लिए बेहतरीन इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करवाने के लिए एयरफाइबर लॉन्च किया हैं। अब जिओ के ग्राहक 1111 रुपए का प्लान लेकर 50 दिनों तक अनलिमिटेड जिओ एयर फाइबर सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। ग्राहकों को इस ऑफर के अंतर्गत एयरफाइबर प्लान इंस्टॉल करवाने के लिए इंस्टॉलेशन फीस नहीं देना पड़ेगा।

इसके अलावा इस प्लान के अंतर्गत जिओ फाइबर के यूजर्स को अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म ओटीटी का एक्सेस के साथ-साथ 1gbps इंटरनेट स्पीड मिलने वाली हैं। ऐसे में अगर आप खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी से परेशान हैं ,तो आज ही आप जियो एयरफाइबर इंस्टॉल करवा सकते हैं। इस प्लान को एक्टिवेट करवाने वाले यूजर्स को अभी ₹1000 की छूट इंस्टालेशन चार्ज में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ऐसे में आप आज भी जिओ एयर फाइबर का मेंबर बन सकते हैं। 

इसे भी पढ़े

AirFiber Plan Jio

रिलायंस कंपनी की ओर से अपने ग्राहकों के लिए जिओ एयरफाइबर सर्विस लॉन्च की गई हैं। ऐसे में ग्राहकों को प्रमोशनल ऑफर के तहत काफी छूट उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यह ऑफर खासकर के रिलायंस जिओ की ओर से 5G यूजर्स के लिए लाया गया हैं।

यूजर्स बहुत कम खर्च के साथ अब जियो और फाइबर का एक्सेस कर पाएंगे। रिलायंस जिओ की ओर से यूजर्स को फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अंतर्गत रिलायंस जिओ प्रति महीने करीब एक मिलियन से अधिक नए घरों में जियो एयरफाइबर सर्विस इंस्टॉल कर रही हैं।