खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

मनोरंजन

Rajpal Yadav ने तिहाड़ में किया सरेंडर, चेक बाउंस केस में बड़ा मोड़

खेल

RCB vs DC: RCB बनी दूसरी बार WPL चैंपियन, दिल्ली को हराकर फिर उठाई ट्रॉफी

नौकरी

CSBC Constable Recruitment 2026: अब बिहार पुलिस बनने का मौका, आज से शुरू आवेदन!

खेल

WPL 2026 Final: DC vs RCB, आज मिलेगा नया चैंपियन

बिहार न्यूज़ / पश्चिम चंपारण में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप, तालाब किनारे देखा गया सांप

पश्चिम चंपारण में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप, तालाब किनारे देखा गया सांप

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Snake News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के कठसिकड़ी गांव में बुधवार को एक विशालकाय अजगर सांप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह अजगर तालाब के किनारे रेंगता हुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीण डर गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

ग्रामीणों में फैली दहशत

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पास गए कुछ स्थानीय लोगों ने इस विशाल अजगर को रेंगते हुए देखा। इसकी सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। बच्चों और बुजुर्गों समेत कई लोग डर के कारण अपने घरों में छिप गए। वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की सफलता

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वन विभाग के रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि अजगर को पकड़ने के बाद जंगल के संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अक्सर जंगल से निकलकर जानवर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, जिससे डर का माहौल बन जाता है।

इसे भी पढ़े

पहले भी मिल चुके हैं खतरनाक सांप

पश्चिम चंपारण में अजगर सांप मिलने के मामले कोई नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले बगहा के मिल बहुअरी गांव में करीब 9 फीट लंबा अजगर मिला था, जो एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। उस समय ग्रामीणों ने मिलकर साहस दिखाया और सांप को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया था।

जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना क्यों हो रहा है?

पश्चिम चंपारण का वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) क्षेत्र वन्यजीवों से भरा हुआ है। भोजन और पानी की तलाश में अक्सर अजगर, हिरण और अन्य जंगली जानवर गांवों और खेतों की ओर रुख कर लेते हैं। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी जंगली जानवर को देखते ही तुरंत विभाग को सूचना दें।

नोट:
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विभाग पूरी तरह सक्रिय है और सभी को सलाह दी जाती है कि किसी भी जानवर के पास जाने की कोशिश न करें।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 28, 2024, 04:06 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / पश्चिम चंपारण में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप, तालाब किनारे देखा गया सांप