टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / सीवान न्यूज़: बिहार के सीवान में फिर जहरीली शराब कांड! कई बीमार, एक की मौत, मचा हड़कंप

सीवान न्यूज़: बिहार के सीवान में फिर जहरीली शराब कांड! कई बीमार, एक की मौत, मचा हड़कंप

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

सीवान - बिहार के सीवान जिले में फिर एक बार जहरीली शराब कांड की खबर सामने आई है। जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध स्थिति में पांच लोगों की तबीयत खराब हो गई है। इनमें से कुछ लोगों को देखने में परेशानी हो रही है। बीमार व्यक्तियों को तुरंत लकड़ी नवीगंज स्वास्थ्य केंद्र से सीवान के सदर अस्पताल रेफर किया गया। इसी बीच, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्थानीय लोग इस घटना के लिए जहरीली शराब को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने फिलहाल शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है। यह घटना जिले के लकड़ी नवीगंज क्षेत्र के नवीगंज गांव की बताई जा रही है।

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

प्रमुख बिंदु

  • घटना स्थल: सीवान, लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र
  • मृतकों की संख्या: 1 की पुष्टि, कई की हालत नाजुक
  • संभावित कारण: जहरीली शराब का सेवन
  • पिछले मामलों का संदर्भ: पिछले महीने 28 मौतें, इस साल 40 से अधिक मौतें

जहरीली शराब पीने से बिगड़ी तबीयत की आशंका

परिजनों और बीमार व्यक्तियों ने शराब पीने की बात मानी है, और इसमें से दो व्यक्तियों की आंखों की रोशनी कमजोर होने की शिकायत है। सभी बीमार व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से ही मरीजों का अस्पताल में आना शुरू हो गया था, और दो लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी थी। बीमारों ने बताया कि उन्होंने शाम को शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

इसे भी पढ़े

पिछले महीने की घटना से भी हड़कंप

गौरतलब है कि पिछले महीने भी सीवान जिले के भगवानपुर और लकड़ी नवीगंज में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, इस महीने के पहले भी छपरा, गोपालगंज, और सीवान में जहरीली शराब के कारण 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उस वक्त सीवान में सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं, जिससे राज्य सरकार पर भी राजनीतिक दबाव बढ़ा था।

विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है, और इस बार फिर से घटना के बाद विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि शराबबंदी कानून के बावजूद राज्य में शराब से मौतें होना प्रशासनिक नाकामी को दर्शाता है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन पीड़ित परिवार अब भी डरे हुए हैं और न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 15, 2024, 11:34 पूर्वाह्न IST

बिहार न्यूज़ / सीवान न्यूज़: बिहार के सीवान में फिर जहरीली शराब कांड! कई बीमार, एक की मौत, मचा हड़कंप