टेक्नोलॉजी

Bharat Vistaar Yojna: गांव-शहर विकास की नई योजना क्या है?

टेक्नोलॉजी

Gravite MPV ₹5.65 लाख में लॉन्च, 7-सीटर फैमिली कार की बुकिंग शुरू

एजुकेशन

UP Board Exam 2026 हिंदी पेपर विश्लेषण, आसान या कठिन जानें

एजुकेशन

BPSC TRE-4 Exam 2026 Date Out: शिक्षक भर्ती शेड्यूल जारी

खेल

Free Fire MAX Redeem Codes 18 Feb 2026: आज के एक्टिव कोड और फ्री रिवॉर्ड्स

टेक्नोलॉजी

Portronics Mport Space 8-in-1 USB-C Hub लॉन्च, SSD स्लॉट और 100W चार्जिंग फीचर

एजुकेशन

SSC GD Exam 2026 Postponed: नई परीक्षा तिथि जल्द, एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप अपडेट

एजुकेशन

MP Board Exam Paper Leak: बुरहानपुर में शिक्षिका निलंबित, जांच शुरू

बिहार न्यूज़ / Good News: बिहार की इस शुगर मिल में 4 साल बाद बनेगी चीनी, किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका

Good News: बिहार की इस शुगर मिल में 4 साल बाद बनेगी चीनी, किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

सीतामढ़ी जिले के किसानों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। चार साल से बंद पड़ी रीगा चीनी मिल फिर से चालू होने जा रही है। मिल प्रबंधन ने 20 दिसंबर को मशीनों का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। किसानों ने ट्रैक्टर और बैलगाड़ी में गन्ना लाकर मिल परिसर में जमा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 दिसंबर को इस मिल का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

चार साल से बंद चीनी मिल फिर चालू

रीगा चीनी मिल 2019 से बंद थी, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस मिल के दोबारा चालू होने से किसानों को अपना गन्ना आसानी से बेचने का मौका मिलेगा। शुक्रवार, 20 दिसंबर को मशीनों के ट्रायल रन के दौरान किसानों और स्थानीय निवासियों ने इसे लेकर खुशी जताई। ईख निदेशक पीएन पौढियाल और मुख्य महाप्रबंधक पुतुर देव राजुलू ने मिल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना कर शुरुआत की।

इसे भी पढ़े

मशीनों का ट्रायल रन

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

चीनी मिल में इस बार मशीनों की स्थिति जांचने के लिए ट्रायल रन शुरू किया गया है। इसके लिए किसानों से गन्ना मंगाया गया और मशीनों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। मिल प्रबंधन का कहना है कि ट्रायल रन के दौरान अगर किसी मशीन में कोई खामी मिलती है, तो उसे उद्घाटन से पहले ठीक कर लिया जाएगा। मिल के नए प्रबंधन ने धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए हर मशीन की विधिवत पूजा की।

मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर सीतामढ़ी आएंगे। इस दौरान वे रीगा चीनी मिल का उद्घाटन करेंगे और जिले के अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले वे शिवहर से हेलीकॉप्टर के जरिए बेलसंड प्रखंड के मधकौल टूटान स्थल का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद 12:50 बजे रीगा चीनी मिल पहुँचकर औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़े

किसानों की आय में होगी वृद्धि

रीगा चीनी मिल के दोबारा शुरू होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। पहले मिल के बंद होने के कारण किसानों को अपने गन्ने को दूर के बाजारों में ले जाना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता था। अब वे आसानी से अपना गन्ना मिल में बेच सकेंगे। इसके साथ ही, क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

रीगा चीनी मिल के दोबारा चालू होने की खबर से स्थानीय लोग बेहद उत्साहित हैं। किसान रमेश यादव ने कहा, "मिल बंद होने से हमें बहुत दिक्कतें थीं। अब यह फिर से चालू हो रही है, जिससे हमारी समस्याएँ खत्म होंगी।" वहीं, स्थानीय निवासी अजय सिंह ने बताया कि यह चीनी मिल सीतामढ़ी जिले की पहचान है और इसके दोबारा चालू होने से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : दिसम्बर 21, 2024, 11:54 पूर्वाह्न IST

बिहार न्यूज़ / Good News: बिहार की इस शुगर मिल में 4 साल बाद बनेगी चीनी, किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका