कैटेगरी

Samastipur News: बंधन बैंक के कर्मचारी से हुई लूट के मामले का पर्दाफाश, चार अपराधी गिरफ्तार

Samastipur News: बंधन बैंक के कर्मचारी से हुई 68,410 रुपए की लूट के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने पूसा थाना क्षेत्र के भुसकौल हरपुर वार्ड संख्या-1 में बीते 31 अक्टूबर को बंधन बैंक के कर्मचारी से हुई 68,410 रुपए की लूट के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे 11,500 रुपए, लूटा गया बैग और अन्य सामग्री, एक बाइक, और चार मोबाइल बरामद किया है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

समस्तीपुर पूसा बंधन बैंक कर्मी लूट मामले का खुलासा

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर बखरी वार्ड संख्या-14 निवासी कौशल पाण्डेय के पुत्र आदित्य कुमार और मो. मुस्तफा के पुत्र मो. सज्जाद उर्फ छोटू, और पूसा थाना के मलिकौर निवासी अमोद राय उर्फ प्रियतोष कुमार के पुत्र राजदीप कुमार उर्फ मिट्ठू और संतोष कुमार राय के पुत्र संगम कुमार के रूप में हुई है।

Samastipur Pusa Bandhan Bank employee robbery case exposed

पुलिस के सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लूट के बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम ने घटना के उद्भेदन के लिए काम किया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर मुख्य साजिशकर्त्ता संगम कुमार और अपराधी राजदीप कुमार उर्फ मिठू को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: Samastipur News: दीपावली के मौके पर सतर्क रहें नकली मिठाइयों से! हो सकते हैं बीमार, जानिए कैसे पहचानें असली मिठाई

विस्तृत पूछताछ में उन्होंने पुलिस को अपने साथियों के नाम बताए, जिसमें मुख्य आरोपी आदित्य कुमार और मो. सज्जाद उर्फ छोटू भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि संगम कुमार पहले भी लूट कांड में जेल जा चुका है और राजदीप उर्फ मिट्ठू ने 2022 में एक शिक्षक पर गोली चलाने के मामले में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Samastipur News: समस्तीपुर में हायर एजुकेशन में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन

पुलिस टीम में सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय, पूसा थानाध्यक्ष चंदकात गौरी, डीआईयू शाखा प्रभारी मुकेश कुमार, पीएसआई प्रियरंजन कुमार और पीएसआई श्रेया कुमारी सहित अन्य जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें